• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 600 km की रेंज से लैस BMW iX इलेक्ट्रिक कार 13 दिसंबर को आ रही है भारत, जानें क्या है खास

600 km की रेंज से लैस BMW iX इलेक्ट्रिक कार 13 दिसंबर को आ रही है भारत, जानें क्या है खास

BMW iX के लॉन्च के बाद आने वाले कुछ महीनों में कंपनी भारत में और दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है।

600 km की रेंज से लैस BMW iX इलेक्ट्रिक कार 13 दिसंबर को आ रही है भारत, जानें क्या है खास

BMW आने वाले कुछ महीनों में 2 अन्य इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है

ख़ास बातें
  • BMW iX भारत में ला रही है अपनी इलेक्ट्रिक कार
  • 600 किलोमीटर की मैक्सिमम रेंज से लैस है यह ईवी
  • भारत में Jaguar, Mercedes-Benz, Tesla की इलेक्ट्रिक कार से लेगी टक्कर
विज्ञापन
BMW भारत में 13 दिसंबर को एक और इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV car) का नाम BMW iX है और कंपनी इसे पहले ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। ग्लोबल मार्केट में इस कार के दो मॉडल आते हैं, जिनमें से पहला बेस मॉडल iX XDrive 40 है और दूसरा प्रीमियम iX XDrive 50 है। दोनों में क्रमश: 330PS मैक्सिमम व पावर 630Nm पीक टॉर्क और 530PS मैक्सिमम पावर व 765Nm पीक टॉर्क मिलता है। दोनों ही वेरिएंट डुअल-मोटर सेटअप के साथ आते हैं। खबरों की मानें, तो भविष्य में इस लाइनअप में iX M60 भी शामिल होगी, जिसमें 600PS की मैक्सिमम पावर मिलेगी।

पिछले कुछ समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि BMW जल्द भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में धमाल मचाने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी। अब, कंपनी ने घोषित कर दिया है कि 13 दिसंबर को भारत में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया जाएगा। iX के लॉन्च के बाद आने वाले कुछ महीनों में कंपनी भारत में और दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है।

जैसा कि हमने बताया, इसके दो वेरिएंट हैं और दोनों ही पावरफुल पावरट्रेन से लैस आते हैं। कार के दोनों वेरिएंट्स में से बेस XDrive 40 में 71kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत कार 435 किलोमीटर (WLTP के अनुसार) रेंज निकालने में सक्षम है। वहीं, XDrive 50 मॉडल बड़े 105kWh बैटरी पैक के साथ आता है और 630 किलोमीटर की अधिकतम रेंज दे सकता है। यह कार मैक्सिमम 200W क्षमता तक फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिसमें इसका बैटरी पैक 0 से 80 प्रतिशत मात्र 40 मिनट में चार्ज हो सकता है। दोनों मॉडल 0-100 kmph की पहुंचने में क्रमश: 6.1 सेकंड और 4.6 सेकंड का समय लगाते हैं।

बीएमडब्ल्यू की यह अपकमिंग ईवी (upcoming electric cars in India) में हेक्सागोनल आकार का स्टीयरिंग व्हील मिलता है। मुख्य आकर्षण इसका डुअल-डिस्प्ले सेटअप है, जिसमें 12.3 इंच का डिज़िटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम है। इसमें 4D ऑडियो, 5G मोबाइल कनेक्टिविटी और एक विशाल सनरूफ शामिल है। यह इलेक्ट्रिक कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस आती है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, फ्रंट कोलाइजन वार्निंग और रिमोट-थेफ्ट रिकॉर्डर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »