गिरगिट की तरह रंग बदलेगी आपकी कार, वीडियो में देखें BMW के इस अदभुत पेंट का कारनामा

छोटे से वीडियो में हम साफ देख सकते हैं कि कार एक झटके में व्हाइट से डार्क ग्रे और वापस व्हाइट रंग में बदल जाती है। यह केवल एक साथ ही रंग नहीं बदलता है, बल्कि कलर आगे से पीछे की ओर चलता भी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • BMW ने CES 2022 में दिखाया रंग बदलने वाला पेंट
  • BMW iX इलेक्ट्रिक कार के ऊपर प्रदर्शित किया डेमो
  • बटन दबाते ही बदल जाएगा कलर

BMW iX xDrive40 की भारत में कीमत 1.16 करोड़ रुपये (ex-showroom) है

BMW ने एक अदभुत पेंट दिखाया है, जो अपने आप रंग बदलता है। दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट CES 2022 में कंपनी ने इस पेंट को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार iX के जरिए पेश किया। डेमो में दिखाई गई BMW iX इलेक्ट्रिक कार (Electric car) का रंग अपने आप बदल रहा था। जर्मन ऑटोमेकर की यह पेंट स्कीम दो अलग-अलग रंगों के बीच स्चिव कर सकती है।

ट्विटर यूज़र Out of Spec Studio (@Out_of_Spec) द्वारा शेयर किया गया वीडियो BMW iX को दिखाता है, जो अपने आप व्हाइट और डार्क ग्रे कलर के बीच स्विच करती दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले BMW ने कथित तौर पर पुष्टि की थी कि कंपनी एक ऐसी तकनीक को दिखाएगी, जो एक बटन के जरिए गाड़ी के बाहरी रंग को बदल देगी।
 

इस छोटे से वीडियो में हम साफ देख सकते हैं कि कार एक झटके में व्हाइट से डार्क ग्रे और वापस व्हाइट रंग में बदल जाती है। यह केवल एक साथ ही रंग नहीं बदलता है, बल्कि कलर आगे से पीछे की ओर चलता भी है। यह एक एनिमेशन की तरह लगता है। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि पेंट टेक्नोलॉजी तापमान को लेकर काफी संवेदनशील है।

निश्चित तौर पर यह एक शुरुआती टेक्नोलॉजी है और आने वाले समय में इसमें कई बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए शायद इसका कमर्शियल लॉन्च मुश्किल हो। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, इस पेंट स्कीम को BMW iX इलेक्ट्रिक कार में प्रदर्शित किया गया था, जो भारत में लॉन्च हो चुकी है। iX इलेक्ट्रिक कार को भारत में 1.16 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। देश में इसका केवल XDrive40 ट्रिम उपलब्ध होगा।
Advertisement

BMW iX xDrive 40 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि xDrive 40 मात्र 6.1sec में 0-100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 200 kmph है। यह ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आती है, जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर के साथ एक ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेट-अप मिलता है।

BMW iX xDrive 40 में 76.6kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। WLTP साइकिल के अनुसार, xDrive 40 में 425km तक की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। यह कार 2.3kW क्षमता के घरेलू सॉकेट के साथ भी चार्ज हो सकती है। 2.3kW चार्जर का उपयोग करके बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक 36 घंटों में चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर का विकल्प भी है, जो इस बैटरी पैक को केवल सात घंटों में फुल चार्ज कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  4. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  5. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  7. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  10. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.