• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Bluetooth 6.1 हुआ पेश, अब फ्रॉड से नहीं रहेगा यूजर्स को खतरा, मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ

Bluetooth 6.1 हुआ पेश, अब फ्रॉड से नहीं रहेगा यूजर्स को खतरा, मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ

ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ने हाल ही में नए ब्लूटूथ 6.1 स्टैंडर्ड को पेश किया है।

Bluetooth 6.1 हुआ पेश, अब फ्रॉड से नहीं रहेगा यूजर्स को खतरा, मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ

Photo Credit: Bluetooth SIG

ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ SIG ने हाल ही में नए ब्लूटूथ 6.1 स्टैंडर्ड को पेश कर दिया है।
  • ब्लूटूथ 6.1 यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Bluetooth 6.1 सपोर्ट वाले नए डिवाइस 2026 तक पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन
ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ने हाल ही में नए ब्लूटूथ 6.1 स्टैंडर्ड को पेश किया है। यह वायरलेस कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल के लिए सपोर्ट प्रदान करने वाले डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। Bluetooth 6.1 सपोर्ट वाले नए डिवाइस 2026 तक पेश हो सकते हैं और लेटेस्ट स्टैंडर्ड पर बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकते हैं। ब्लूटूथ SIG ने हाल ही में एक बाय-एनुअल रिलीज शेड्यूल पर स्विच किया, जिसका मतलब है कि ब्लूटूथ का अगला वर्जन 2025 की दूसरी छमाही में पेश होगा। आइए Bluetooth 6.1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लेटेस्ट Bluetooth 6.1 कोर स्पेसिफिकेशंस में कहा गया है कि वायरलेस कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल में दो बदलाव हैं। पहला बदलाव ब्लूटूथ 6.1 का उपयोग करके कनेक्ट किए गए डिवाइसेज की प्राइवेसी में सुधार करेगा, जबकि दूसरा वायरलेस कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल पर निर्भर डिवाइसेज पर बैटरी लाइफ में सुधार करेगा।

बीते साल आए ब्लूटूथ 6 में एक रिजॉल्वेबल प्राइवेट एड्रेस (RPA) का इस्तेमाल करके यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए डिवाइस के MAC एड्रेस को बदलने का सपोर्ट मिला था। यह 15 मिनट के अंतराल पर किया जाता है, जिससे फ्रॉड यूजर्स जनरेट होने वाले रेडम एंड्रेस की पहचान करके यूजर्स को ट्रैक कर सकते हैं। अब इस दिक्कत को ठीक करने के लिए Bluetooth 6.1 रेंडम RPA के लिए सपोर्ट प्रदान करता है। इसके चलते RPA को 8 मिनट से 15 मिनट के बीच अपडेट किया जाता है और वेल्यू रेंडम चुनी जाती है। इससे फ्रॉड यूजर्स के लिए अन्य ब्लूटूथ डिवाइस को ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि किसी डिवाइस का एड्रेस कब रेंडम होगा। 

Bluetooth SIG के डिटेल डॉक्यूमेंट पर Bluetooth 6.1 के बारे में जान सकते हैं कि यह कैसे यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा करता है। डॉक्यूमेंट में एक और फीचर का भी खुलासा किया गया है जो Bluetooth 6.1 सपोर्ट वाले डिवाइस पर उपलब्ध होगा। इन रेंडम RPA रिक्वेस्ट को प्रोसेसर पर निर्भर रहने के बजाय ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर वायरलेस चिप (कंट्रोलर) के जरिए कंट्रोल किया जाएगा। इसके चलते ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट, फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच और पोर्टेबल स्पीकर जैसे छोटे डिवाइस बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान कर सकते हैं। Bluetooth 6.1 के लिए सपोर्ट वाले नए डिवाइस आने में अभी काफी समय है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bluetooth SIG, Bluetooth
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »