Bitcoin, Ether और Dogecoin फिर से फिसले, अन्य डिजिटल कॉइन्स में भी दिखी गिरावट

 गुरूवार का दिन क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए शुभ समाचार नहीं लेकर आया। Bitcoin के लिए फिर से अच्छी खबर नहीं है। विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में पिछले कुछ दिनों से फिर से लगातार गिरावट जारी है।

Bitcoin, Ether और Dogecoin फिर से फिसले, अन्य डिजिटल कॉइन्स में भी दिखी गिरावट

Bitcoin की कीमत गुरूवार सुबह 3% से गिरकर 33,275.4 डॉलर पर आ गई और उसके बाद भी गिरावट जारी रही।

ख़ास बातें
  • Bitcoin में पिछले कुछ दिनों से फिर से लगातार गिरावट जारी है।
  • मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin भी 5% फिसल कर नीचे आ गया।
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी 3% गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
 गुरूवार का दिन क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए शुभ समाचार नहीं लेकर आया। Bitcoin के लिए फिर से अच्छी खबर नहीं है। विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में पिछले कुछ दिनों से फिर से लगातार गिरावट जारी है। वहीं ईथर पर इसी के पद चिह्नों पर चलते हुए फिर से नीचे आ गया है। इथेरियम ब्लाकचेन नेटवर्क के ईथर में भी गिरावट देखने को मिली है। कुछ ऐसे ही हालात डॉजकॉइन के भी हैं। इसके अलावा लाइटकॉइन, कार्डानो, एक्सआरपी जैसे वर्चुअल कॉइन भी कीमतों में नीचे फिसल आए हैं। 

गुरूवार को CoinDesk के आंकड़ों से पता चलता है कि Bitcoin की कीमत आज 3% से गिरकर 33,275.4 डॉलर पर आ गई है। 8 जुलाई को खबर लिखने तक शाम 5 बजे (IST) भारत में बिटकॉइन की कीमत 24.24 लाख रुपये पर आ गई थी। पिछले कुछ दिनों से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट कब तक जारी रहती है इसके बारे में स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। 

वहीं बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी गिरावट देखने को मिली। Ether, एथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क से जुड़ा कॉइन, 3% गिरकर 2,262 डॉलर पर आ गया। 8 जुलाई को खबर लिखने तक शाम 5 बजे (IST) भारत में ईथर की कीमत 1.60 लाख रुपये पर आ गई थी। मगर ईथेरियम ने पिछले दिनों अच्छी खबर ये दी थी कि यह डेली एक्टिव ऐड्रेसेज की संख्या में बिटकॉइन से आगे निकल गया था। इन आंकड़ों से ईथर ने ये संदेश दिया था कि इसकी लोकप्रियता अब बिटकॉइन की अपेक्षा बढ़ रही है। 

वहीं अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो सभी में गिरावट देखने को मिली है। मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin भी फिसल कर नीचे आ गया। इसने 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। 8 जुलाई को खबर लिखने तक शाम 5 बजे (IST) भारत में डॉजकॉइन की कीमत 15.88 रूपये पर आ गई थी। इसी के साथ अन्य वर्चुअल टोकन जैसे XRP, Litecoin, Cardano, Uniswap भी पिछले 24 घंटों में 2% से अधिक गिर गए।

यूरोपीय संघ के दस्तावेजों ने बुधवार को दिखाया कि यूरोपीय संघ मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टो-परिसंपत्तियों के ट्रांस्फर के लिए नई पारदर्शिता आवश्यकताओं पर नकेल कसने के लिए एक नई अथॉरिटी का प्रस्ताव करेगा, जैसा कि रॉयटर्स द्वारा बताया गया है।
एक अलग प्रस्ताव क्रिप्टो-परिसंपत्तियों में सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नई यूरोपीय संघ की आवश्यकताओं को पेश करेगा और उन परिसंपत्तियों में ट्रांस्फर के लाभार्थियों और लाभार्थियों से संबंधित डेटा एकत्र करने और सुलभ बनाने के लिए भी यह प्रस्ताव अहम भूमिका निभाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ether Price in India, Dogecoin Price in India
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »