क्रिप्टोबाजार में Bitcoin और Dogecoin फिर फिसले, Ether ने दिखाई मजबूती

बिटकॉइन और डॉजकोइन की कीमतें आज थोड़ी कम थीं जबकि ईथर, कार्डानो और अन्य क्रिप्टोकरेंसी लाभ के साथ कारोबार कर रही थीं। 

क्रिप्टोबाजार में Bitcoin और Dogecoin फिर फिसले, Ether ने दिखाई मजबूती

Ether 2,300 डॉलर से ऊपर जाकर 2% अधिक की दर से कारोबार कर रहा था।

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसी में गिरावट के बावजूद बिटकॉइन में इस साल 19% वृद्धि हुई है।
  • Coinmarketcap के अनुसार ईथर मार्केट कैप बिटकॉइन से लगभग तीन गुना पीछे है।
  • Dogecoin 1% से अधिक गिरकर 0.24 डॉलर (लगभग 18 रुपये) पर आ गया।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी बाजार को अस्थिरता का बाजार कहा जाता है। मगर इन दिनों यह अस्थिरता अधिक दिखाई पड़ रही है। अलग अलग देशों में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को लेकर अलग अलग मत सामने आ रहे हैं। इसी के चलते डिजिटल करेंसी की कीमतों में आजकल उठापटक लगातार देखी जा सकती है। बिटकॉइन और डॉजकोइन की कीमतें आज थोड़ी कम थीं जबकि ईथर, कार्डानो और अन्य क्रिप्टोकरेंसी लाभ के साथ कारोबार कर रही थीं। 

CoinDesk के अनुसार पिछले 24 घंटों में 35,000 डॉलर के स्तर से ऊपर उठने के बाद Bitcoin 0.5% गिरकर 34,472 डॉलर (लगभग 25.61 लाख रुपये) हो गया। ईथर 2,300 डॉलर से ऊपर जाकर 2% अधिक कारोबार कर रहा था। जबकि कार्डानो, एक्सआरपी जैसे डिजिटल कॉइन्स ने भी पिछले 24 घंटों में 1% से अधिक की वृद्धि दर्ज की। वहीं Dogecoin  1% से अधिक गिरकर 0.24 डॉलर (लगभग 18 रुपये) पर आ गया। भारत में डॉजकॉइन की कीमत 5 जुलाई को शाम 5 बजे (IST) 18.4 रुपये थी। 

बिटकॉइन अपने निवेशकों के लिए अच्छे संकेत देता हुआ नहीं दिख रहा है। इसका प्रमाण भी अभी पिछले हफ्ते देखने को मिला जब बिटकॉइन के डेली एक्टिव ऐड्रेसेज की तुलना में ईथेरियम ने बाजी मार ली। ईथर के डेली एक्टिव एड्रेसेज बिटकॉइन से संख्या में आगे निकल गए। यह ईथर के इतिहास में पहली बार हुआ है। जहां ईथर ने यह रिकॉर्ड बनाकर नया आयाम हासिल किया वहीं बिटकॉइन के शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी के ताज पर संदेह के बादल मंडराने शुरू हो गए। ये आंकड़ें संकेत दे रहे हैं कि बिटकॉइन शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी के रूप में अपना स्थान खो रहा है। वहीं ईथर को लेकर ये संकेत मिलने लगे हैं कि दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी अब दुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बनने की राह पर है। भारत में बिटकॉइन की कीमत 5 जुलाई को शाम 5 बजे (IST) 25.42 लाख रुपये थी। 

हाल ही में क्रिप्टोकरंसी में गिरावट के बावजूद, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इस साल लगभग 19% बढ़ी है। Coinmarketcap के अनुसार ईथर मार्केट कैप बिटकॉइन से लगभग तीन गुना पीछे है। बिटकॉइन जहां अपने 600 मिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ बुलंद है तो वहीं ईथर का मार्केट कैप 200 मिलियन डॉलर के लगभग है जो कि बिटकॉइन से तीन गुना कम है। फिर भी ईथर के डेली एक्टिव एड्रेस का संख्या में आगे निकल जाना इस बात को इंगित करता है कि क्रिप्टोकरेंसी में रुचि रखने वाले निवेशकर्ता बिटकॉइन की बजाय ईथेरियम के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dogecoin Price in India, Bitcoin price India
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »