दुनिया के सबसे रईस शख्स बने Oracle के चेयरमैन Larry Ellison, बिलिनेयर Elon Musk को पीछे छोड़ा

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, एलिसन की कुल वेल्थ बढ़कर लगभग 393 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसकी तुलना में मस्क की वेल्थ लगभग 385 अरब डॉलर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Oracle Corp के को-फाउंडर, Larry Ellison की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है
  • एलिसन की कुल वेल्थ बढ़कर लगभग 393 अरब डॉलर पर पहुंच गई है
  • इसकी तुलना में मस्क की वेल्थ लगभग 385 अरब डॉलर की है

इस वर्ष टेस्ला का शेयर 13 प्रतिशत टूटा है

इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla और SpaceX जैसी बड़ी कंपनियों के चीफ, Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। IT कंपनी Oracle Corp के को-फाउंडर, Larry Ellison ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे रईस व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल की है। 

पिछले लगभग एक वर्ष से मस्क के पास दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब था, जो Ellison ने छीन लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oracle के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने की वजह से कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इससे Oracle के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Ellison की वेल्थ में 101 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, एलिसन की कुल वेल्थ बढ़कर लगभग 393 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसकी तुलना में मस्क की वेल्थ लगभग 385 अरब डॉलर की है। 

लगभग चार वर्ष पहले मस्क ने पहली बार दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। इसके बाद अमेरिकी ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon के Jeff Bezos और लग्जरी गुड्स मेकर LVMH के Bernard Arnault भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। पिछले वर्ष मस्क ने दोबारा इस खिताब को हासिल किया था। हालांकि, वह इसे 300 दिनों से कुछ अधिक अवधि तक ही अपने पार रख सके हैं। एलिसन (81) के पास Oracle के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की पोजिशन है। उनकी अधिकतर नेटवर्थ इस कंपनी में हिस्सेदारी से जुड़ी है। 

इस वर्ष Oracle के शेयर प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इस डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी की बुकिंग्स में बढ़ोतरी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए मजबूत पूर्वानुमान से इसके शेयर प्राइस में बुधवार को 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह एक दिन में Oracle के शेयर प्राइस में सबसे अधिक तेजी है। इसकी तुलना में इस वर्ष टेस्ला का शेयर 13 प्रतिशत टूटा है। इसके पीछे कंपनी को बड़े मार्केट्स में मिल रहा कड़ा कॉम्पिटिशन और इसकी सेल्स में बढ़ोतरी नहीं होना प्रमुख कारण हैं। हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, देश में टेस्ला को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। टेस्ला को 600 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों के लिए ऑर्डर मिले हैं। यह कंपनी के अनुमान से काफी कम आंकड़ा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.