3.73 करोड़ रुपये की पहली McLaren GT सुपरकार आई भारत, कार्तिक आर्यन को मिली गिफ्ट

भूषण कुमार द्वारा दिए गए इस गिफ्ट की घोषणा कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए की।

3.73 करोड़ रुपये की पहली McLaren GT सुपरकार आई भारत, कार्तिक आर्यन को मिली गिफ्ट

यह भारत की पहली McLaren GT कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.73 करोड़ रुपये है

ख़ास बातें
  • इस सुपरकार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 3.73 करोड़ रुपये है
  • Kartik Aaaryan ने अपने Instagram पोस्ट में इस कार की तस्वीरे शेयर की
  • यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 3.2 सेकेंड में पकड़ सकती है
विज्ञापन
भारत में पहली McLaren GT ने एंट्री ले ली है। T-Series के मालिक भूषण कुमार ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनकी लेटेस्ट फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) के हिट होने की खुशी यह कार गिफ्ट में दी है। फिल्म ने अभी तक 178 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रड्यूस किया था। McLaren GT में जबरदस्त पावर के साथ-साथ खूबसूरत लग्जरी भी मिलती है। आइए कार्तिक आर्यन के इस ऑरेंज कलर के गिफ्ट के बारे में सब कुछ जानते हैं।

भूषण कुमार द्वारा दिए गए इस गिफ्ट की घोषणा कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए की। इस सुपरकार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 3.73 करोड़ रुपये है। Kartik Aaaryan ने अपने Instagram पोस्ट में इस कार की तस्वीरे शेयर की और साथ ही यह भी बताया कि उनके पास अब देश की पहली McLaren GT कार है।
 
भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन की दोस्ती पहले से चली आ रही है। उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety) में काम किया था।

वहीं, कार की बात करें, तो McLaren GT में मिड-माउंटेड, 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 611 bhp की मैक्सिमम पावर और 630 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

McLaren GT सुपरकार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 3.2 सेकेंड में पकड़ सकती है, जबकि शून्य से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे मात्र 9 सेकेंड का समय लगता है। इस सुपरकार की टॉप स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kartik Aaryan, McLaren GT, McLaren GT India
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »