Bharat Taxi App

Bharat Taxi App - ख़बरें

  • Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
    Paytm ने सरकार समर्थित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया है, जिसके तहत कंपनी अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विसेस को Bharat Taxi ऐप में इंटीग्रेट करेगी। यात्रियों को UPI के जरिए इन ऐप पेमेंट के साथ QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने लॉन्च किया था। यह को ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां ड्राइवरों से कमीशन नहीं लिया जाता। यह पहल Ola, Uber और Rapido जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती देती है।
  • Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
    दिल्ली में राइड हाइलिंग ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Bharat Taxi, Ola, Uber और Rapido की कीमतों में साफ फर्क देखने को मिल रहा है। एक ही रूट और लगभग समान समय पर अलग अलग ऐप्स पर Auto, Bike और Cab के किराए अलग नजर आए। Bharat Taxi में किराया तुलनात्मक रूप से कम दिखा, जबकि Ola और Uber पर कीमतें ज्यादा रहीं। Rapido का किराया बीच के स्तर पर रहा। हालांकि, यह कीमतें समय, ट्रैफिक और डिमांड के हिसाब से बदलती रहती हैं और यूजर एक्सपीरियंस ड्राइवर कैंसलेशन जैसे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है।
  • Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
    सरकार समर्थित Bharat Taxi ने भारत के राइड हाइलिंग मार्केट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च हुए इस प्लेटफॉर्म को कोऑपरेटिव ओन्ड मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। Ministry of Cooperation के सपोर्ट वाले Bharat Taxi में जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप जैसे फीचर्स का दावा किया गया है। फिलहाल यह ऐप ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा देता है।
  • Bharat Taxi launch: सस्ती, सरकारी कैब बुकिंग सर्विस Bharat Taxi में क्या है अलग, कैसे करें कैब बुक, यहां जानें सबकुछ
    Bharat Taxi को सरकार द्वारा 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। यह देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त कैब सर्विस है। भारत टैक्सी को खासतौर पर ड्राइवरों की सहायता के लिए लॉन्च किया गया है। यह उन्हें मालिकाना हक देती है, और यात्रियों के लिए भी उचित किराया सुनिश्चित करती है।
  • Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत
    Bharat Taxi ऐप जल्द ही Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स के मनमाने किरायों से मुक्ति दिलाने की राह पर है। ऐप के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को संसद में बताया कि ऐप टेस्टिंग फेज में है। सरकारी मॉडल पर आधारित यह ऐप ड्राइवर्स को सबसे बड़ी राहत देगी क्योंकि वे ऐप कंट्रोलर की तरह इससे जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »