Bharat Mobility Global Expo 2025: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का उद्घाटन

इवेंट में मौजूद OEM में देश के सबसे बड़े ब्रांड शामिल हैं, जिनमें Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia, BMW, MG Motor, Hero MotoCorp, Mercedes-Benz, TVS Motors, Suzuki, Hyundai, MG Motor और देश में कदम रखने वाला सबसे नया ब्रांड VinFast भी होगा।

Bharat Mobility Global Expo 2025: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का उद्घाटन

Photo Credit: Bharat Mobility

ख़ास बातें
  • भारत मोबिलिटी Expo 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक चलने वाला है
  • ऑटो एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है
  • Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia, BMW आदि हिस्सा लेंगे
विज्ञापन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। इसी के साथ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की आज से शुरूआत हो चुकी है। देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट में 34 निर्माता और 1500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। इनमें से अधिकांश निर्माता इवेंट में अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेंगे। वहीं, यहां कंपनियां अपनी नई व एडवांस ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी को भी दुनिया के सामने रखने वाली हैं।

भारत मोबिलिटी Expo 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक चलने वाला है। ऑटो एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के दो दिन मीडिया को समर्पित हैं, जबकि 19 जनवरी से यह इवेंट आम जनता के लिए खुल जाएगा। इवेंट में मौजूद OEM में देश के सबसे बड़े ब्रांड शामिल हैं, जिनमें Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia, BMW, MG Motor, Hero MotoCorp, Mercedes-Benz, TVS Motors, Suzuki, Hyundai, MG Motor और देश में कदम रखने वाला सबसे नया ब्रांड VinFast भी होगा।

Bharat Mobility Global Expo 2025 में Isuzu Motors India अपने D-Max वन-टन पिकअप ट्रक के रूप में अपना पहला कॉन्सेप्ट व्हीकल दिखाएगा। एक्सपो में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर्स और अन्य जैसे देश के कुछ सबसे बड़े दोपहिया निर्माताओं द्वारा भी कई नए इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाए जाएंगे।

जर्मन निर्माता Porsche इस Expo में अपने कई प्रोडक्ट को प्रदर्शित करने वाली है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ ब्रांड के टॉप-एंड परफॉर्मेंस-सेंट्रिक ICE मॉडल भी शामिल होंगे।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एंट्री पास फ्री पा सकते हैं। इसके लिए यूजर को www.bharat-mobility.com पर रजिस्टर करवाना होगा। जैसा कि हमने पहले भी बताया है, यहां पर कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी। यूजर अपना नाम और ईमेल आईडी भरकर यहां पर रजिस्टर करवा सकते हैं। 

इसके बाद आपको ईमेल पर एक QR कोड प्राप्त होगा। यह क्यूआर कोड ही आपका एंट्री पास होगा। एक बात नोट कर लें कि एक्सपो की शुरुआत 17 जनवरी से होने जा रही है, लेकिन 17 और 18 जनवरी का दिन मीडिया, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट आदि के लिए रखा गया है। आम लोग इसमें 19 जनवरी से विजिट कर सकेंगे। एक्सपो 22 जनवरी तक चलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bharat Mobility Global Expo 2025, PM Narendra Modi
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  3. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  7. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  8. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  9. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  10. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »