• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बर्लिन के रेडिसन ब्‍लू होटल में 1500 मछलियों का विशाल एक्वेरियम फटा, सड़क पर बहा 10 लाख लीटर पानी, देखें वीडियो

बर्लिन के रेडिसन ब्‍लू होटल में 1500 मछलियों का विशाल एक्वेरियम फटा, सड़क पर बहा 10 लाख लीटर पानी, देखें वीडियो

इमरजेंसी सर्विसेज ने होटल में रुके करीब 350 लोगों से सामान पैक करने को कहा है। होटल में रुके लोगों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बसें भेजी गई थीं।

बर्लिन के रेडिसन ब्‍लू होटल में 1500 मछलियों का विशाल एक्वेरियम फटा, सड़क पर बहा 10 लाख लीटर पानी, देखें वीडियो

एक्वेरियम फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। होटल से जुड़े लोगों ने स्‍थानीय मीडिया को बताया है कि वह इस घटना से हैरान हैं।

ख़ास बातें
  • बर्लिन में फटा विशाल फ‍िश एक्‍वेरियम
  • 1500 मछलियों का घर था यह एक्‍वेरियम
  • बड़ी संख्‍या में मछलियों की मौत हुई है
विज्ञापन
जर्मनी की राजधानी बर्लिन (Berlin) में लगभग 1500 आकर्षक मछलियों वाला एक विशाल एक्वेरियम फट गया है। यह कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्वेरियम फटने की वजह से मिते (Mitte) जिले की एक प्रमुख रोड पर 10 लाख लीटर पानी और मलबा फैल गया। एक्वेरियम फटने से बड़ी संख्‍या में मछलियों की मौत हो गई। एक्वेरियम जिस जगह पर था, वहां एक बड़ा संग्रहालय और रेडिसन होटल है। जो एक्वेरियम फटा, उसे दुनिया का सबसे बड़ा फ्रीस्टैंडिंग बेलनाकार एक्वेरियम कहा जाता है।    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेडिसन होटल में रह रहे एक शख्‍स ने बताया कि उन्‍हें भूकंप जैसा महसूस हुआ था। होटल में अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई। पूरा का पूरा एक्वेरियम फट गया। ढेरों मछलियां मर गईं। हर तरफ मलबा फैला हुआ था। कांच की चपेट में आने से 2 लोग घायल भी हो गए। इमरजेंसी सर्विसेज ने होटल में रुके करीब 350 लोगों से सामान पैक करने को कहा है। 
 

होटल में रुके लोगों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बसें भेजी गई थीं। करीब माइनस 7 डिग्री तापमान के बीच लोगों को होटल छोड़ना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार, बर्लिन के इस रेडिसन होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बचाव टीमों ने होटल के ग्राउंड फ्लोर को अच्‍छी तरह से खंगाला कि कहीं कोई फंसा हुआ तो नहीं है।  

एक्वेरियम फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। होटल से जुड़े लोगों ने स्‍थानीय मीडिया को बताया है कि वह इस घटना से हैरान हैं। जिस कंपनी ने एक्वेरियम के जरिए ग्लास एलेवेटर राइड की पेशकश की थी, वह राइड भी बंद कर दी गई है। कितनी मछलियां मरी हैं, यह पुख्‍ता तौर पर नहीं बताया जा सका है। हालांकि पुलिस ने बताया है कि बड़ी संख्‍या में मछलियों की क्षति हुई है। एक्वेरियम का पानी जिस रोड पर आया, उसे भी बंद कर दिया गया है। इस एक्वेरियम को आखिरी बार साल 2020 में रीफर्बिश्ड किया गया था। इसका नाम AquaDom है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »