Facebook पर पुलवामा हमले का जश्न मनाने पर इंजीनियरिंग स्टूडेंट को 5 वर्ष की जेल

आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर ने CRPF के काफिले के ट्रक से विस्फोटकों से भरा व्हीकल टकराकर यह हमला किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 20:34 IST
ख़ास बातें
  • CRPF के काफिले के ट्रक से विस्फोटकों से भरा व्हीकल टकराकर यह हमला हुआ था
  • इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था
  • हमले के तीन दिन बाद रशीद को गिरफ्तार किया गया था

कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने जानबूझ कर अपराध किया था

देश में बड़े आतंकवादी हमलों में शामिल जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में तीन वर्ष पहले हुए आत्मघाती हमले का फेसबुक पर जश्न मनाने पर बेंगलुरू के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पांच वर्ष की कैद की सजा दी गई है। एक विशेष अदालत ने बेंगलुरू के कचाराकनाहल्ली के निवासी फैज रशीद को पांच वर्ष की जेल की कैद सजा देने के साथ ही 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर ने CRPF के काफिले के ट्रक से विस्फोटकों से भरा व्हीकल टकराकर यह हमला किया था। बेंगलुरू पुलिस ने इस हमले के तीन दिन बाद इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के स्टूडेंट रशीद को गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी और गैर कानूनी गतिविधियों (निरोधक) कानून (UAPA) मामलों की विशेष अदालत में हुई थी। जज C M Gangadhara ने आरोपी के अच्छे व्यवहार के कारण कोई छूट देने से इनकार करते हुए कहा, "आरोपी निरक्षर नहीं है। वह अपराध के दौरान इंजीनियरिंग का छात्र था और उसने फेसबुक पर जानबूझ कर पोस्ट और टिप्पणियां की थी।"  

फैसले में जज ने कहा, "आरोपी को बहुत अच्छे व्यक्तियों की हत्या पर खुशी हुई थी और उसने इस तरह जश्न मनाया था, जैसे वह एक भारतीय नहीं था। इस वजह से आरोपी की ओर से किया गया अपराध इस महान देश के खिलाफ और क्रूर है।" IPC के सेक्शन 124A के तहत  रशीद के खिलाफ राजद्रोह के आरोप पर जज का कहना था, "सुप्रीम कोर्ट ने सेक्शन 124A पर रोक लगाई है और अदालतों को इस सेक्शन के तहत सभी लंबित सुनवाइयां, अपीलें और कार्यवाही को स्थगित करने का निर्देश दिया है। इस वजह से इस अदालत के पास इस अपराध को लेकर आगे बढ़ने की शक्ति नहीं है और इसे सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक स्थगित किया जा रहा है।" 

पुलवामा हमले के तीन दिन बाद पुलिस के रशीद को गिरफ्तार करने से पहले उसने अपने मोबाइल से सभी फेसबुक पोस्ट्स डिलीट कर दी थी। हालांकि, पुलिस की सायबर क्राइम डिविजन की मदद से इन पोस्ट्स को हासिल कर लिया गया था और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने पोस्ट्स की पुष्टि की थी। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Crime, Pulwama, NIA, Court, accused, Sedition, terrorist, Facebook, IPC, Fine

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.