• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एयरपोर्ट पर बैग से बाहर नहीं निकालने पड़ेंगे फोन, टैब, लैपटॉप, इस शहर में शुरू हो रही सुविधा, जानें

एयरपोर्ट पर बैग से बाहर नहीं निकालने पड़ेंगे फोन, टैब, लैपटॉप, इस शहर में शुरू हो रही सुविधा, जानें

बंगलूरू एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) पर CTX (कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीनों का ट्रायल रन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा।

एयरपोर्ट पर बैग से बाहर नहीं निकालने पड़ेंगे फोन, टैब, लैपटॉप, इस शहर में शुरू हो रही सुविधा, जानें

शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए है और दिसंबर 2023 में इसकी शुरुआत हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • बंंगलूरू एयरपोर्ट पर नया सिस्‍टम आने वाला है
  • यात्रियों को बैग से फोन, टैब बाहर नहीं निकालना होगा
  • दिसंबर से सिस्‍टम को टेस्‍ट किया जाएगा
विज्ञापन
भारत में हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान पैसेंजर्स के फोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे पर्सनल गैजेट्स को अलग ट्रे में रखवाया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि वो गैजेट्स हवाई जहाज में ट्रैवल के लिए सेफ हैं। क्‍योंकि‍ समय के साथ लोगों के गैजेट्स बढ़ते जा रहे हैं, इसीलिए यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इस दौरान पैसेंजर्स को लंबी लाइनों से गुजरना पड़ता है। आने वाले दिनों में यह मुश्किल आसान होने वाली है। देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर ‘गैजेट-इन-ट्रे' सिक्‍योरिटी चेक प्रोसेस को धीरे-धीरे खत्‍म किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगलूरू  एयरपोर्ट पर नई व्‍यवस्‍था की योजना बनाई जा रही है। 

बंगलूरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से विमान में सवार होने वाले पैसेंजर्स अपने हैंगबैग से फोन, टैब आदि निकाले बिना सिक्‍योरिटी चेक कर पाएंगे। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टर्मिनल 2 (T2) पर CTX (कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीनों का ट्रायल रन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा। शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए है और दिसंबर 2023 में इसकी शुरुआत हो जाएगी। 

यह भारत का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां CTX मशीनों की टेस्टिंग की जाएगी। CTX मशीनों को ऑटोमेटिक ट्रे रिट्राइवल सिस्‍टम (ATRS) और फुल-बॉडी स्कैनर के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इसकी मदद से पैसेंजर्स सिक्‍योरिटी चेक पॉइंट्स से मोबाइल और टैब के साथ अपने हैंडबैग को अंदर ले जा सकेंगे। 

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाले बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के अधिकारियों के अनुसार, सिक्‍योरिटी चेक सिस्‍टम को और ज्‍यादा एफ‍िशिएंस बनाने के लिए टर्मिनल 2 पर तीन फुल-बॉडी स्कैनर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि नए सिस्‍टम के आने से प्रति व्‍यक्ति लगने वालीं ट्रे की संख्‍या कम हो जाएगी। खास यह है कि गैजेट्स के अलावा लिक्विड्स वगैरह को भी चेक-इन के दौरान बैग से बाहर नहीं निकालना पड़ेगा।  

हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि CTX मशीनें बाकी प्रमुख हवाई अड्डों पर कब आएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे ने इस साल की शुरुआत में कुछ टेस्‍ट किए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »