• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!

Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!

Belkin BoostCharge Pro पावरबैंक 10K में 10 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी दी गई है।

Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!

Photo Credit: m.sohu

Belkin BoostCharge Pro पावरबैंक 10K में 10 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • यह पावरबैंक स्टैंडर्ड यूएसबी पावर डिलीवरी को सपोर्ट करता है।
  • केबल और चार्जिंग पोर्ट, दोनों ही 45W आउटपुट को सपोर्ट करते हैं।
  • चार्जिंग के लिए यह पूर्ण रूप से USB-C पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

Belkin ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10000mAh की बैटरी कैपिसिटी से लैस किया गया है। इसमें 45W आउटपुट दी गई है। इसमें फ्रंट साइड में एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। यह बैटरी पर्सेंटेज दिखाता है। साथ ही इसमें एक मोशन सेंसर वाली लाइट दी गई है। यानी हलचल होते ही यह जल उठती है। लाइटिंग के लिए अलग-अलग मोड भी मिल जाते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने बिल्ट-इन USB-C केबल दी है जो साइड में फिट भी हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य उपयोगी फीचर्स के बारे में। 

Belkin BoostCharge Pro Power Bank 10K Price

Belkin 10000mAh 45W पावर बैंक की कीमत 329 युआन (लगभग 4600 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com से खरीदा जा सकता है। पावरबैंक ब्लू और ओरेंज कलर्स में से चुना जा सकता है। 

Belkin 10000mAh 45W Power Bank Specifications

Belkin BoostCharge Pro पावरबैंक 10K में 10 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी दी गई है। चार्जिंग के लिए यह पूर्ण रूप से USB-C पर निर्भर करता है। चाहे डिवाइसेज को चार्ज करना हो या पावरबैंक को स्वयं चार्ज करना होगा, इसमें यूएसबी-सी की कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। पावरबैंक बिल्ट-इन केबल के साथ आता है। केबल और चार्जिंग पोर्ट, दोनों ही 45W आउटपुट को सपोर्ट करते हैं। 

यह पावरबैंक स्टैंडर्ड यूएसबी पावर डिलीवरी को सपोर्ट करता है और प्रोग्रामेबल पावर सप्लाई (PPS) प्रोटोकॉल को भी सपोर्ट करता है। इसमें दो डिवाइसेज एक साथ चार्ज हो सकते हैं। दोनों डिवाइसेज एकसाथ लगाने पर प्राइमरी को 30W आउटपुट मिलती है, और अन्य को 15W आउटपुट मिलने लगती है। इसका खास फीचर इसकी पॉपअप लाइट है। यह एक LED लाइट है जिसमें मोशन सेंसर लगा है। साथ ही ब्राइटनेस को एडजस्ट करने के लिए टच कंट्रोल भी है। इसमें इमरजेंसी लाइट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

फ्रंट साइड में एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। यह बैटरी पर्सेंटेज दिखाता है। पावरबैंक का वजन 257 ग्राम है। इसके डाइमेंशन 118 x 60 x 32mm हैं। यह देखने में पतला है और बिल्ट में स्लीक और कॉम्पेक्ट है। इसमें कंपनी ने कई तरह के सेफ्टी मानकों का ध्यान रखा है जिसमें ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग, ओवरवोल्टेज, और शॉर्ट सर्किट आदि शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  2. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  3. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  4. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  5. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  6. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  7. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  8. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  9. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »