• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • EV में Bajaj Auto का बड़ा कदम, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी, हर साल बनेंगे 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल

EV में Bajaj Auto का बड़ा कदम, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी, हर साल बनेंगे 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल

अकुर्दी में लगाया जा रहा प्‍लांट वही जगह है, जहां ओरिजिनल चेतक स्कूटर तैयार होते हैं।

EV में Bajaj Auto का बड़ा कदम, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी, हर साल बनेंगे 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल

Photo Credit: Bajaj Auto

बजाज ऑटो के इस इन्‍वेस्‍टमेंट को कई वेंडर्स पूरा करेंगे और आगे करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

ख़ास बातें
  • नई यूनिट में आधुनिक रोबोटिक और ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम होंगे
  • इस निवेश को कई वेंडर्स पूरा करेंगे और आगे 250 करोड़ लगाएंगे
  • अकुर्दी की यूनिट बजाज ऑटो के R&D सेंटर के साथ ही स्थि‍त है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) मार्केट में ऑटो मेकर बजाज Bajaj बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट करने जा रही है। कंपनी 300 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पुणे के अकुर्दी में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट लगाएगी। इस प्‍लांट पर काम शुरू हो गया है और आने वाले वक्‍त में यहां सालाना 5,00,000 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल तैयार किए जाएंगे। बजाज का कहना है कि यह प्‍लांट उसकी घरेलू और निर्यात जरूरतों को पूरा करेगा। यह यूनिट 5 लाख वर्ग फुट में फैली है और जून 2022 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। इस यूनिट में लगभग 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। अकुर्दी में लगाया जा रहा प्‍लांट वही जगह है, जहां ओरिजिनल चेतक स्कूटर तैयार होते हैं। 

नई यूनिट में आधुनिक रोबोटिक और ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम होंगे। ये लॉजिस्टिक्स और मटीरियल हैंडलिंग, फैब्रिकेशन और पेंटिंग, असेंबली और क्‍वॉलिटी एश्योरेंस सहित हर चीज में काम करेंगे।  

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्‍टर राजीव बजाज ने कहा है कि शहरों की टिकाउ मोब‍िलिटी के लिए लाइट इलेक्ट्रिक व्‍हीकल एक ऐसा आइडिया है, जिसका समय अब आ गया है। उन्‍होंने कहा कि 2001 में बजाज 2.0 ने पल्‍सर के साथ मार्केट में उड़ान भरी थी। 2021 में बजाज 3.0 ने चार्मिंग चेतक को पेश किया। हमारे आर एंड डी संसाधन अब EV सॉल्‍यूशंस बनाने पर फोकस कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि बजाज ऑटो के इस इन्‍वेस्‍टमेंट को कई वेंडर्स पूरा करेंगे और आगे करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। 

अकुर्दी की यूनिट बजाज ऑटो के R&D सेंटर के साथ ही स्थि‍त है, ताकि सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। कंपनी को उम्‍मीद है कि आने वाले वक्‍त में इस यूनिट को इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की कंप्‍लीट रेंज के डिजाइन, डिवेलपमेंट और मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के रूप में बदला जा सकेगा। 

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में बजाज के नए प्‍लांट से और तेजी आएगी। मौजूदा वक्‍त में कई स्‍टार्टअप कंपनियां भी इस क्षेत्र में आगे आ रही हैं। अहमदाबाद का EV स्टार्टअप Matter अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर साल 2022 की पहली छमाही में पेश कर सकता है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली राज इलेक्‍ट्रोमोटिव्‍स भी पूरे देश में अपना डीलर नेटवर्क बढ़ा रही है। कंपनी छोटे शहरों पर फोकस रही है, जहां प‍ब्‍लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर लोग टू व्‍हीलर का इस्‍तेमाल प्रमुख तौर पर करते हैं।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Chetak, manufaturing plant, Pune, 300 crore investment
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »