बजाज ऑटो ने पेश की दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन

यह मोटरसाइकिल पेट्रोल पर चलती है लेकिन इसे एक बटन दबाकर कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) पर स्विच किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Freedom 125 की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है
  • इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है
  • इस वर्ष कंपनी 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है

इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट Drum का प्राइस लगभग 95,000 से शुरू होता है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने शुक्रवार को दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल पेट्रोल पर चलती है लेकिन इसे एक बटन दबाकर कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) पर स्विच किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट Drum का प्राइस लगभग 95,000 से शुरू होता है। इस मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी भी मौजूद थे। 

गडकरी ने कहा कि इसे काफी पसंद किया जाएगा क्योंकि इससे चलाने की कॉस्ट पर काफी बचत होगी। Freedom 125 की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है। इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। गडकरी ने बताया, "दुनिया में हम टू-व्हीलर्स का सबसे अधिक एक्सपोर्ट करते हैं। मुझे विश्वास है कि इसके लिए अधिक सेल्स मिलेगी क्योंकि कॉस्ट कम है। पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर को चलाने की कॉस्ट 2.25 रुपये प्रति किलोमीटर की है, जबकि CNG के लिए यह केवल एक रुपये प्रति किलोमीटर है। यह काफी बचत है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले पांच वर्षों में दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का डेस्टिनेशन बन जाएगा। 

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव बजाज ने कहा, "इससे ऑयल इम्पोर्ट, रेंज के तनाव, चार्जिंग को लेकर आशंका, इमिशन और कम्युटर बाइक्स के बोरिंग डिजाइन से फ्रीडम मिलेगी।" उन्होंने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दी जा रही सब्सिडी पर भी तंज कसा। हालांकि, बजाज ऑटो के पास इस सेगमेंट में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है। 

इस वर्ष कंपनी 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.