100 KM रेंज वाला Made-in-India इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, Rs 35 हजार है कीमत

खरीदार इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को Baaz की डीलरशिप से किराए पर ले सकते हैं। बाज का कहना है कि कंपनी स्वैपिंग नेटवर्क पे-एज-यू-मूव (Pay-as-you-move) मॉडल पर काम करेगी, जो गिग डिलीवरी राइडर्स के लिए डेली लागत को और कम करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Baaz का इलेक्ट्रिक स्कूटर 35,000 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर हुआ लॉन्च
  • कंपनी ने ऑटोमेटेड बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क और एनर्जी पॉड भी पेश किया है
  • कंपनी स्वैपिंग नेटवर्क पे-एज-यू-मूव (Pay-as-you-move) मॉडल पर काम करेगी

इलेक्ट्रिक स्कूटर को 100 km से अधिक के दैनिक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है

Baaz Bikes एक भारतीय स्टार्टअप है, जिसने अपना पहला मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Made in India Electric Scooter) लॉन्च किया है। यह स्वैपेबल बैटरी सिस्टम के साथ आता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत बहुत हो जाती है। कंपनी ने इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) में एक ऑटोमेटेड बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क और एनर्जी पॉड भी पेश किया है। आइए इन सब प्रोडक्ट्स और सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Baaz Bikes ने देश में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर 35,000 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया है। कीमत कम इसलिए है, क्योंकि इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को अलग करके ई स्कूटर की कीमत में काफी कमी लाई गई है, जिससे गिग डिलीवरी राइडर्स के लिए यह किफायती हो गया है। बाज इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को छोटे पैमाने की डीलरशिप को बेचेगा, जहां गिग डिलीवरी राइडर्स उन्हें किराए पर ले सकते हैं।
Advertisement

वहीं, खरीदार इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को Baaz की डीलरशिप से किराए पर ले सकते हैं। बाज का कहना है कि कंपनी स्वैपिंग नेटवर्क पे-एज-यू-मूव (Pay-as-you-move) मॉडल पर काम करेगी, जो गिग डिलीवरी राइडर्स के लिए डेली लागत को और कम करेगा।

Baaz इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियतों की बात करें, तो यह 100 km से अधिक के दैनिक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी लंबाई 1,624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1,052mm है। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है। बाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा पर सीमित रखी गई है। ई स्कूटर में डुअल फोर्क हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। फाइंड माई स्कूटर बटन के जरिए पार्किंग में स्कूटर का पता लगाया जा सकेगा।
Advertisement

वहीं, एनर्जी पॉड्स या Baaz बैटरी की बात करें, तो यह एक एल्युमिनियम केसिंग में फिट लिथियम-आयन सेल से लैस पॉड्स हैं। इसका कुल वजन 8.2 किलोग्राम है। इसकी एनर्जी डेंसिटी 1028 Wh है। यह IP68 रेटेड है, जिसका मतलब है कि यह वाटरप्रूफ और स्प्लैश प्रूफ है।
Advertisement

बात एनर्जी नेटवर्क की करें, तो इसमें शामिल मशीन को पूरी तरह से ऑटोमेटेड ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। मशीन पूरे भारत में सभी चरम मौसमों में काम कर सकती है। इसमें 9 बैटरी रिचार्जिंग बॉक्स मिलते हैं। आसानी से बैटरी की अदला-बदली के लिए ब्लाइंड मेट कनेक्टर्स शामिल है। इसे बारिश और धूल को झेलने के लिए ऑल वेदर IP 65 रेटिंग दी गई है। पूरी तरह से स्वचालित मशीन, RFID कार्ड सपोर्ट करती है। इसमें 4G LTE IoT रीयल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.