Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भारत में भारी डिमांड, अक्टूबर में 122% ज्यादा बेचें स्कूटर!

वर्तमान में एथर एनर्जी भारत के 50 से ज्यादा शहरों में मौजूद है और इसके देश में 60 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 11:38 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में एथर एनर्जी भारत के 50 से ज्यादा शहरों में मौजूद है
  • इसके देश में 60 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर हैं।
  • पिछले महीने ही कंपनी ने 8 नए एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं।

अकेले अक्टूबर में कंपनी ने 8 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल की है।

Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए अक्टूबर का महीना धमाकेदार बिक्री वाला महीना साबित हुआ है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के मामले में लगातार ग्रोथ दर्ज कर रहे हैं। ग्राहकों के बीच ई-स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लोकप्रियता का ताजा उदाहरण Ather Energy की अक्टूबर माह की सेल्स से भी पता लगता है। बेंगलुरू आधारित इस इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप ने पिछले महीने जबरदस्त ईयर ऑन ईयर ग्रोथ (YoY Growth) दर्ज की है। 

Ather Energy ने हाल ही में अपनी अक्टूबर सेल्स के आंकड़े बताए जिसमें कंपनी की ओर से खुलासा किया गया है कि अकेले अक्टूबर में कंपनी ने 8 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल की है। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर 2022 के लिए उसने 8,213 यूनिट्स की सेल की है। इस तरह से कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले अबके साल 122% की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी को त्यौहारी सीजन का भी काफी फायदा मिला है। एथऱ एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत एस फोकेला ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी। अकेले दिवाली वाले दिन कंपनी ने बेंगलुरू में 250 एथर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल की थी। 

कंपनी का कहना है कि अक्टूबर 2022 में उसने किसी महीने में अब तक सबसे ज्यादा सेल करने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी ने किसी महीने में 8 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे। वहीं, इसकी मंथ ऑन मंथ (MoM) सेल्स की बात करें तो इसमें 10.5% की बढ़ोत्तरी हुई है। सितंबर से तुलना करें तो पिछले महीने कंपनी ने 7,435 यूनिट्स की सेल की थी। बढ़ी हुई सेल्स का श्रेय भी कंपनी के लगातार प्रयासों को जाता है। 

वर्तमान में एथर एनर्जी भारत के 50 से ज्यादा शहरों में मौजूद है और इसके देश में 60 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर हैं। पिछले महीने ही इसने 8 नए एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं। इन्हें पुडुचेरी, जोधपुर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, वैल्लोर, लुधियाना और मदुरई में शुरू किया गया है। इसके अलावा सितंबर में ही कंपनी ने भारत में 500 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग ग्रिड लगाने का नया मील का पत्थर स्थापित किया था। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वह सप्लाई चेन की कमी से जूझ रही थी, लेकिन अब उसका फोकस बढ़ती हुई डिमांड के अनुसार, ई-स्कूटर्स को उपलब्ध करवाना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.