• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 146 km की लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

146 km की लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है।

146 km की लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है।

ख़ास बातें
  • Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • Ather 450 Plus Gen 3 की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • स्कूटर में 7-इंच LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो LED बैकलाइट से लैस है
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) ने मंगलवार को अपने नए 2022 450X Gen 3 और 450 Plus Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया। नए अपडेटेड मॉडल पहले से ज्यादा रेंज और कई नए फीचर्स से लैस आते हैं। हालांकि, इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी केंद्र सरकार की FAME II और राज्य सरकारों की सब्सिडी लागू होगी। EV निर्माता को ARAI का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है, जिसके बाद अब इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है।
 

Ather 450X, 450 Plus Gen 3 price in India, availability

Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है। इसके अलावा, कंपनी ने Ather 450 Plus Gen 3 स्कूटर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इन कीमतों में FAME II और अन्य सब्सिडी शामिल हैं।

जैसा कि हमने बताया, EV-निर्माता ने अपने नए स्कूटर का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने के लिए ARAI सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर लिया है। कंपनी ने वादा किया है कि अपडेटेड 450X की डिलीवरी जल्द शुरू होगी।
 

Ather 450X Gen 3 specifications, features

नया 450X Gen 3 को अपडेटेड फीचर्स और लॉन्ग रेंज के साथ अपग्रेड किया गया है। एथर का दावा है कि यह स्कूटर अब तक का सबसे अच्छा 450X मॉडल है। नए 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 74 Ah क्षमता के साथ 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक फिट किया गया है। तुलना के लिए बता दें कि पिछला मॉडल 2.9 kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस आता था, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 116 km थी। अब, नए स्कूटर को लेकर कंपनी ने दाव किया है कि यह भारतीय ड्राइव साइकिल के अनुसार 146 km की मैक्सिमम रेंज देता है। 

450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग राइडिंग मोड्स - Warp, Sport, Ride, Smart Eco और Eco Mode में चलाया जा सकता है। स्कूटर की रेंज चयनित मोड के आधार पर भिन्न होगी। इस बैटरी पैक को होम चार्जिंग में 0-80% तक 4 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि होम चार्जिंग में इसे 0-100% चार्ज होने में 5 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है।

स्कूटर की पावर लगभग पहले के समान ही है, जिसमें 450X में 6.2 kW की पीक पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर 26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 kmph की असल टॉप स्पीड और 90 kmph की डिस्प्ले टॉप स्पीड देता है। यह 0-40 kmph की स्पीड 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है। 

स्कूटर में 7-इंच का LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो LED बैकलाइट फंग्शन के साथ आता है। यह सिस्टम अब 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से लैस आता है, जो पिछले मॉडल से दोगुना है। एथर का कहना है कि नए मॉडल में ज्यादा बेहतर और फास्ट UI शामिल किया गया है।
 

Ather 450 Plus Gen 3 specifications, features

नया 450 Plus Gen 3 भी 450X के समान बैटरी पैक के साथ आता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि इसमें 108 km की सर्टिफाइड रेंज मिलेगी। बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम भी 450X के समान है। 450 Plus में 450X में शामिल Warp मोड नहीं मिलता है। इसके अलावा, यह Sport, Ride, Smart Eco और Eco Mode के साथ आता है। स्कूटर की रेंज चयनित मोड के आधार पर भिन्न होगी।

स्कूटर की पावर की बात करें, तो 450 Plus में 5.4 kW की पीक पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर 22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 450X के समान है, लेकिन यह 0-40 kmph की स्पीड 3.9 सेकंड में पकड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »