दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! पुराने डीज़ल व पेट्रोल वाहनों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक में...

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक किट बनाने वाली 10 कंपनियों को पुराने पेट्रोल और डीज़ल गाडियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 21:53 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल व 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर बैन
  • पुराने वाहनों के मालिकों अपनी गाड़ियों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक में
  • इलेक्ट्रिक किट बनाने वाली 10 कंपनियों को सरकार द्वारा किया जाएगा अधिकृत

दिल्ली में 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन पर बैन लगाया गया है

दिल्ली में 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर बैन है। इस बीच सरकार लोगों को उनके पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) में बदलने का ऑप्शन दे रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली सरकार ने राज्य में पुराने वाहन मालिकों को जल्द ही अपने पुराने डीज़ल व पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का विकल्प देने का फैसला लिया है। राज्य के परिवहन विभाग ने बाकायदा पुराने डीज़ल व पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक किट के जरिए ई-वाहनों (e-Vehicles) में बदलने वाले सेंटर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया है।

Mint की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक किट बनाने वाली 10 कंपनियों को पुराने पेट्रोल और डीज़ल गाडियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के लिए अधिकृत किया गया है। जैसा कि हमने बताया, देश की राजधानी में प्रदूषण से बचने के एक उपाय के रूप में 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को बैन किया गया है। इसका मतलब यह है कि तय सीमा से पुरानी गाड़ियों को सड़क पर चलाया नहीं जा सकता है।

इलेक्ट्रिक किट इंस्टॉल करने वालों के लिए खास दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। रिपोर्ट कहती है कि किट इंस्टॉलर को किट निर्माता या आपूर्तिकर्ता (सप्लायर्स) द्वारा उनकी ओर से किट फिट करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसके अलावा, इंस्टॉलर के पास प्रशिक्षित तकनीशियन होने चाहिए। सप्लायर को तकनीशियनों को जरूरी ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए। जिन वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा, उनका रिकॉर्ड इंस्टॉलर द्वारा रखा जाना चाहिए और जब भी आवश्यक हो, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि इंस्टॉलर को साल में कम से कम एक बार वाहन का फिटनेस टेस्ट देने की आवश्यकता होगी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, शहर में करीब 1.5 लाख डीज़ल वाहन हैं, जिन्होंने 10 साल पूरे कर लिए हैं। 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों की संख्या 28 लाख से अधिक है। बता दें, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों का अनुपालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से 10 साल पूरे करने वाले सभी डीज़ल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शुरू कर दिया है। इन वाहनों को अन्य राज्यों में फिर से रजिस्टर होने के लिए राज्य सरकार से NOC लेना होगा।
Advertisement

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरानी डीजल और पेट्रोल कारों और फोर-व्हीलर्स की रेट्रोफिटिंग में बैटरी क्षमता और रेंज के आधार पर 3-5 लाख रुपये खर्च होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.