• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Komaki ने पेश की फायरप्रूफ बैटरी, सिंगल चार्ज में 300KM रेंज, अब नहीं लगेगी ईवी में आग!

Komaki ने पेश की फायरप्रूफ बैटरी, सिंगल चार्ज में 300KM रेंज, अब नहीं लगेगी ईवी में आग!

नई टेक्नोलॉजी के चलते अगर ईवी रिपेयर होने जाएगी तो इस दौरान बैटरी खराब होने की संभावना कम होती है। इसके अलावा इनोवेटिव एक्टिव बैलेंसिग मैकेनिज्म के बैटरी सेल्स को कुछ सेकंड में संतुलित किया जाता है।

Komaki ने पेश की फायरप्रूफ बैटरी, सिंगल चार्ज में 300KM रेंज, अब नहीं लगेगी ईवी में आग!

Photo Credit: Komaki

ख़ास बातें
  • नई Komaki बैटरी लोकप्रिय लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करती हैं।
  • Komaki ने समाधान के तौर पर भारत में नई फायरप्रूफ बैटरी पेश की है।
  • LiFePO4 बैटरी की लाइफ साइकिल 2500-3000 से ज्यादा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हाल ही में अच्छे और बुरे दोनों कारणों से चर्चा में रहे हैं। इस समय ईवी अपनाने के मामले में देश में एक महत्वपूर्ण समस्या आई, यह साफ तौर पर हाल ही में कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की दुर्घटनाओं के चलते पैदा हुई है। अब भारत में ईवी कंपनी Komaki के पास इस समस्या का समाधान है।

इस हफ्ते Komaki ने समाधान के तौर पर भारत में नई फायरप्रूफ बैटरी पेश की है। अगले माह से इनका इस्तेमाल कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में किया जाएगा। आपको बता दें  कि कोमाकी भारत में कुछ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ-साथ कई तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करती है। नई Komaki  बैटरी लोकप्रिय लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनमें एक यूनिक चीज है। इसके अलावा इसने बैटरी हेल्थ को ट्रैक करने के लिए एक आसान स्मार्टफोन ऐप भी तैयार किया है। ऐप इस्तेमाल के दौरान किसी भी समय बैटरी की कंडीशन के बारे में लास्ट यूजर्स और डीलर्स को सचेत करेगा।

Komaki के एक बयान के मुताबिक, इसकी नई ईवी बैटरी में लिथियम-आयन फॉस्फेट (LiFePO4) का कॉन्फिगरेशन है। ये बैटरी सामान्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बैटरी के मुकाबले में साफतौर पर ज्यादा फायर रेसिस्टेंट है। LiFePO4 बैटरी के सेल में ज्यादा आयरन कंटेंट के चलते ज्यादा सुरक्षा प्रदान करते हैं। कंपनी का दावा है कि खराब स्थितियों में भी बैटरी अन्य कंपनियों के मुकाबले ज्यादा फायर प्रूफ है।

आग की दिक्कत को दूर करने के लिए Komaki ने बैटरी पैक में सेल्स की संख्या को एक तिहाई कम करने की भी प्लान बनाया है। कम सेल के चलते बैटरी पैक के अंदर कम हीट बिल्डअप होगा। कोमाकी का दावा है कि NMC बैटरी के 800 लाइफ साइकिल के मुकाबले में इसकी LiFePO4 बैटरी की लाइफ साइकिल 2500-3000 से ज्यादा है।

नई टेक्नोलॉजी के चलते अगर ईवी रिपेयर होने जाएगी तो इस दौरान बैटरी खराब होने की संभावना कम होती है। इसके अलावा इनोवेटिव एक्टिव बैलेंसिग मैकेनिज्म के बैटरी सेल्स को कुछ सेकंड में संतुलित किया जाता है। एप्लिकेशन रियल टाइम में 250 बैटरियों का विश्लेषण कर पाएगी। कंपनी के डाटा के मुताबिक LiFePO4 की बैटरी सिंगल चार्ज में 300 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। वहीं Komaki SE और TN95 सिंगल चार्ज में 180 किमी की दूरी तय करती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Komaki, LiFePO4, Fireproof Battery
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »