• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 5 इलेक्ट्रिक कार Mahindra ने भारत में की पेश, मोबाइल से भी कम समय में होंगी फुल चार्ज!

5 इलेक्ट्रिक कार Mahindra ने भारत में की पेश, मोबाइल से भी कम समय में होंगी फुल चार्ज!

BE.07 को 2026 में लॉन्च किया जाना है और इसकी लंबाई 4565 मीटर, चौड़ाई 1900 मीटर और ऊंचाई 1660 मीटर होगी।

5 इलेक्ट्रिक कार Mahindra ने भारत में की पेश, मोबाइल से भी कम समय में होंगी फुल चार्ज!

नया INGLO प्लेटफॉर्म सबसे हल्के स्केटबोर्ड प्लेटफार्मों में से एक होगा

ख़ास बातें
  • Mahindra ने बिल्कुल नया इंडियन ग्लोबल (INGLO) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
  • शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म पर आधारित 5 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया जाएगा
  • 2026 तक सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपना बिल्कुल नया इंडियन ग्लोबल (INGLO) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके साथ अब कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) मार्केट में कई अन्य ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए उतर चुकी है। कंपनी ने इस नए प्लेटफॉर्म पर आधारित पांच नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को दुनिया के सामने पेश किया है और भविष्य में भी इस प्लेटफॉर्म पर बने कई इलेक्ट्रिक मॉडल को पेश किया जाएगा। पांच नई इलेक्ट्रिक कारें XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 के नाम से पेश की गई हैं, जो INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। इन पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUVs) में से पहली 2024 में सड़क पर उतरेगी, इसके बाद 2026 तक तीन अन्य मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इवेंट के दौरान कई अन्य जानकारियों से भी पर्दा उठाया है।

महिंद्रा ने दावा किया है कि नया INGLO प्लेटफॉर्म सबसे हल्के स्केटबोर्ड प्लेटफार्मों में से एक होगा, जो हाई एनर्जी डेंसिटी वाली बैटरी से लैस होगा और Volkswagen के मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स बैटरी (MEB) प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का उपयोग करेगा। यहां शुरुआत में मॉडल्स को दो सीरीज के अंदर लॉन्च किया जाएगा, जिनमें से XUV ब्रांड फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, परफॉर्मेंस और गतिशील इनोवेशन से लैस मॉडल्स लेकर आएगा, जबकि BE ब्रांड के तहत बोल्ड और मजबूत डिजाइन शैली से लैस मॉडल्स पेश करेगा।

लॉन्च होने वाली पहली SUV Mahindra XUV.e8 होगी, जो दिसंबर 2024 में सड़क पर उतरेगी। इस SUV की लंबाई 4740 mm, चौड़ाई 1900 mm, ऊंचाई 1760 mm और व्हीलबेस 2762 mm होगा। इसका डिजाइन XUV700 फ्लैगशिप एसयूवी से प्रेरित होगा और यह ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आएगा।

वहीं, Mahindra XUV.e9 को 2025 में सेल के लिए जाएगा। इसकी लंबाई 4790 mm, चौड़ाई 1905 mm, ऊंचाई 1690 mm और व्हीलबेस 2775 mm होगा। एसयूवी का डिजाइन कूप स्टाइल होगा, जैसा कि हमने Auto Expo 2016 में Mahindra XUV 500 Aero कॉन्सेप्ट पर देखा था

BE05 की लंबाई 4370 मीटर, चौड़ाई 1900 मीटर और ऊंचाई 1635 मीटर होगी और इसका व्हीलबेस 2775 मीटर होगा। महिंद्रा का कहना है कि यह एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसईवी) होगा और इसमें रेसिंग से प्रेरित बोल्ड डिजाइन होगा। EV की सेल 2025 में शुरू होगी।

BE.07 को 2026 में लॉन्च किया जाना है और इसकी लंबाई 4565 मीटर, चौड़ाई 1900 मीटर और ऊंचाई 1660 मीटर होगी, और इसका व्हीलबेस BE.05 के समान 2775 मीटर होगा। यह एक थ्री-रो फैमिली एसयूवी होगी जिसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया जाएगा।

इवेंट में BE.09 को लेकर कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि यह एक ग्रांड टूरर एसयूवी होगी, जिसमें डायनामिक रूफ और सॉलिड बिल्ड और लुक मिलेगा।

INGLO प्लेटफॉर्म की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह फ्यूचरिस्टिक, ऑग्मेंटेड रियलटी से लैस हेड्स-अप डिस्प्ले, एज-टू-एज स्क्रीन, 5G नेटवर्क क्षमता और ओवर-द-एयर अपडेट और मल्टी-सेंसर वाला ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा, जो आज के कनेक्टेड युग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अंडरबॉडी वजन में भीमहत्वपूर्ण कमी प्रदान करता है और दो अलग-अलग अत्याधुनिक सेल आर्किटेक्चर - Blade और Prismatic का उपयोग करके लीन मॉड्यूल और सेल-टू-पैक तकनीक के साथ एक सामान्य बैटरी पैक डिजाइन का पालन करेगा। इन मॉडल्स में 175 kW फास्ट-चार्ज सपोर्ट करने वाली 60-80 kWhr बैटरी क्षमता और 30 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »