Apple Upcoming Products 2026: केवल iPhones नहीं, ऐप्पल लीग से हटकर लॉन्च करेगा कई नए गैजेट्स

Apple 2026 में स्मार्ट होम, फोल्डेबल फोन और AR जैसे नए सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स में Smart Home Hub, Foldable iPhone और सस्ता MacBook शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple 2025 में स्मार्ट होम और फोल्डेबल फोन पर दांव लगा सकता है
  • Foldable iPhone और AR Glasses को लेकर रिपोर्ट्स तेज
  • नया लो-कॉस्ट MacBook भी Apple की प्लानिंग में शामिल

2026 में Apple स्मार्ट होम, फोल्डेबल फोन और AR सेगमेंट में एंट्री कर सकता है

Apple आने वाले साल में सिर्फ अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स को अपडेट करने तक सीमित नहीं रहने वाला है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो कंपनी 2026 में कई बिल्कुल नई कैटेगरी में एंट्री करने की तैयारी कर रही है, जिनमें स्मार्ट होम, फोल्डेबल स्मार्टफोन और ऑगमेंटेड रियलिटी जैसे एरिया शामिल हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Apple यूजर्स के लिए डेली टेक यूसेज का तरीका काफी बदल सकता है। नीचे उन अपकमिंग Apple प्रोडक्ट्स के बारे में बताया गया है, जिनकी चर्चा इस समय सबसे ज्यादा हो रही है।

सस्ता MacBook!

कंप्यूटिंग सेगमेंट में Apple एक नया, लो-कॉस्ट MacBook लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लैपटॉप iPhone 16 Pro में इस्तेमाल होने वाले A18 Pro चिप के एक वेरिएंट पर चल सकता है और MacBook Air से नीचे पोजिशन किया जा सकता है। इसमें 12.9 से 13 इंच का डिस्प्ले, 8GB RAM और लिमिटेड USB-C स्पीड मिलने की बात कही जा रही है। परफॉर्मेंस के मामले में इसे M1 MacBook के करीब बताया जा रहा है, जिससे यह स्टूडेंट्स और डेली यूजर्स के लिए एंट्री-लेवल ऑप्शन बन सकता है।

Advertisement

Apple का पहला Foldable iPhone

सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर है। यह डिवाइस कथित तौर पर iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन बुक-स्टाइल फोल्ड डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसमें 7.7 इंच की इनर स्क्रीन और 5.3 इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इनर डिस्प्ले Samsung की ओर से सप्लाई की जा सकती है और इसमें क्रीज को काफी हद तक कम किया जाएगा। कुछ लीक्स में यह भी कहा गया है कि Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID दिया जा सकता है। कीमत को लेकर अनुमान है कि यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone हो सकता है।

Apple का Smart Home Hub

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले प्रोडक्ट्स में Apple का स्मार्ट होम हब शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे पहले पिछले साल लॉन्च किया जाना था, लेकिन Siri के अपग्रेड और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन को लेकर इसे टाल दिया गया। इस डिवाइस में 6 से 7 इंच का स्क्वायर शेप डिस्प्ले दिया जा सकता है और यह A18 चिप पर काम कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह हब स्मार्ट होम एक्सेसरीज को कंट्रोल करने, FaceTime कॉल्स करने और होम सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स को हैंडल करने में मदद करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इसे स्पीकर बेस पर रखने या दीवार पर माउंट करने का ऑप्शन मिल सकता है, जिससे यह मौजूदा HomePod लाइनअप से अलग होगा।

Advertisement

Face ID वाला Smart Doorbell

इंटरनेट पर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple एक Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल भी डेवलप कर रहा है। यह डिवाइस किसी कंपैटिबल स्मार्ट लॉक से वायरलेस तरीके से कनेक्ट होकर फेस रिकग्निशन के जरिए एक्सेस दे सकता है।
हालांकि यह प्रोडक्ट अभी डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है और इसका लॉन्च अगले साल हो सकता है, लेकिन इस साल इसे टीज या शोकेस किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर फोकस के चलते इसमें एन्क्रिप्टेड वीडियो स्टोरेज और Secure Enclave जैसी टेक्नोलॉजी शामिल होने की बात कही जा रही है।

Advertisement

Apple AR Smart Glasses

Apple AR स्मार्ट ग्लासेस भी चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हें इस साल अनाउंस किया जा सकता है, जबकि कंज्यूमर अवेलेबिलिटी थोड़ी बाद में हो सकती है। इन स्मार्ट ग्लासेस में स्पीकर्स, कैमरा, वॉइस कंट्रोल और कुछ हेल्थ से जुड़े फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है। फुल इन-लेंस डिस्प्ले फिलहाल पहले वर्जन में न होकर, भविष्य के मॉडल में आने की संभावना जताई जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.