Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने EV के लिए इंडोनेशिया से मिलाया हाथ

नए समझौते के तहत Foxconn एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, बैटरी एक्सचेंज स्टेशन और रीसाइक्लिंग जैसे फील्ड पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने EV के लिए इंडोनेशिया से मिलाया हाथ

Foxconn ने हाल ही में अमेरिकी स्टार्टअप Fisker और थाईलैंड के एनर्जी ग्रुप के साथ भी डील की थी

ख़ास बातें
  • Foxconn ने इंडोनेशियाई निवेश मंत्रालय और बैटरी कॉर्पोरेशन से मिलाया हाथ
  • बैटरी निर्माण के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Gogoro से लेगी मदद
  • कंपनी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और बैटरी एक्सचेंज स्टेशन पर भी करेगी फोकस
विज्ञापन
Apple iPhone निर्माता Foxconn ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी इंडोनेशिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के लिए इंडोनेशियाई निवेश मंत्रालय और कुछ अन्य फर्मों के साथ साझेदारी कर रही है। ताइवान स्थित फॉक्सकॉन लंबे समय से ऐप्पल का आपूर्तिकर्ता रहा है। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपना फोकस कार मार्केट की ओर बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस साझेदारी के तहत कंपनी बैटरी बनाने के साथ-साथ इंडियोनेशिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल सहायक उद्योगों के विकास के लिए एक "नया एनर्जी इकोसिस्टम" बनाने पर ध्यान देगी।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Foxconn ने EV उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए इंडोनेशिया के निवेश मंत्रालय और कुछ अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी की है। कंपनी अब स्मार्टफोन के साथ-साथ व्हीकल मार्केट में कदम रखने जा रही है, और इसके लिए हाल ही में कंपनी ने अमेरिकी स्टार्टअप Fisker और थाईलैंड के एनर्जी ग्रुप के साथ भी डील की थी। अब, कंपनी ईवी से संबंधित टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन कर रही है।

Foxconn बैटरी निर्माण के लिए इंडोनेशियाई निवेश मंत्रालय और इंडोनेशिया बैटरी कॉर्पोरेशन, एनर्जी फर्म PT Indika Energy और ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Gogoro का सहयोग भी लेगी। जैसा कि हमने बताया, साझेदारी का इंडोनेशिया में ईवी सहायक उद्योगों के विकास के लिए एक "नया एनर्जी इकोसिस्टम" बनाना भी है।

इसके तहत कंपनी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, बैटरी एक्सचेंज स्टेशन और रीसाइक्लिंग जैसे फील्ड पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। वर्तमान में इस बात की जानकारी नहीं है कि कंपनी ने इस तरफ कितना पैसा निवेश किया है और साथ ही फिलहाल कंपनी की भविष्य में उत्पादन योजनाएं क्या है, इसके ऊपर से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। Foxconn 2025 से 2027 तक दुनिया के 10 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों के कंपोनेंट या सर्विस प्रदान करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Foxconn, Foxconn Electric Vehicle, Foxconn EVs, Foxconn EV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »