Apple की स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में हलचल मचाने की प्लानिंग, Airpods में भी जोड़े जाएंगे हेल्थ मैनेजमेंट फीचर्स!

Apple Watch लाइनअप में मौजूद हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम के समान ही कंपनी अब इसे Airpods के साथ इंटिग्रेट करने की प्लानिंग कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 20:08 IST
ख़ास बातें
  • Apple स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में कदम रखने की योजना बना रहा है
  • कंपनी का लक्ष्य मिनिमम 10 मिलियन यूनिट शिप करके बड़ा मार्केट कैप्चर करना
  • Airpods में हेल्थ मैनेजमेंट फंक्शनैलिटी जोड़ने की भी हो रही है प्लानिंग

Representative Image

Photo Credit: Pexels

Apple 2026 तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की प्लानिंग के साथ स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर बारीकी से नजर रखने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि Apple ने सालाना कम से कम 10 मिलियन यूनिट शिप करने की प्लानिंग की है। नया वायरलेस कैमरा ऐप्पल के इकोसिस्टम के साथ पेयर होकर यूजर्स को सीमलेस एक्सपीरिएंस देने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इसमें Apple Intelligence और Siri सपोर्ट शामिल होगा। इसके अलावा, बताया गया है कि Apple हेल्थ मैनेजमेंट फीचर्स के साथ AirPods की फंक्शनैलिटी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की प्लानिंग भी कर रहा है।

पॉपुलर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने मीडियम पोस्ट के जरिए Apple की भविष्य की प्लानिंग की एक झलक दी। उनका दावा है कि Apple स्मार्ट होम कैमरा मार्केट में कदम रखने की योजना बना रहा है और कंपनी का लक्ष्य कम से कम 10 मिलियन यूनिट्स शिप करके बड़े पैमाने पर मार्केट को कैप्चर करना है, जो वर्तमान में 30 से 40 मिलियन प्रति वर्ष है। इस डिवाइस का मास प्रोडक्शन 2026 के लिए निर्धारित है।
Advertisement

जैसा कि ऐप्पल के अन्य प्रोडक्ट्स के साथ देखा गया है, उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग वायरलेस कैमरा ऐप्पल के अन्य डिवाइस के साथ सीमलेस कनेक्टिविटी प्रदान करके ऐप्पल इकोसिस्टम का एक हिस्सा बनेगा। इसमें ऐप्पल इंटेलिजेंस और सिरी दोनों शामिल होंगे। 

अपने पोस्ट में कुओ ने आगे बताया कि Apple Watch लाइनअप में मौजूद हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम के समान ही कंपनी अब इसे Airpods के साथ इंटिग्रेट करने की प्लानिंग कर रही है। ऐसे में हम भविष्य के AirPods मॉडल्स में और अधिक हेल्थ मैनेजमेंट फीचर्स देखने की उम्मीद कर सकते हैं। यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस स्ट्रैटेजी के साथ AirPods की बिक्री पिछले साल लगभग 48 मिलियन यूनिट से बढ़कर इस साल 53-55 मिलियन, अगले साल 58-62 मिलियन और 2026 में 65-68 मिलियन हो जाएगी। 2026 में एक नया मॉडल भी आने वाला है।
Advertisement

बताते चलें कि ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple Intelligence द्वारा पावर्ड Apple के पहले स्मार्ट होम डिवाइस में 6 इंच का डिस्प्ले होगा जो एक दूसरे के बगल में रखे गए दो आईफोन यूनिट्स जैसा दिखाई देता है। यह कथित तौर पर एक कैमरा और बिल्ट-इन स्पीकर से लैस होगा जो वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट बताती है कि Apple नए वॉल-माउंटेड डिस्प्ले के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी विकसित कर रहा है, जिसका कोडनेम "पेबल" है। इसमें कथित तौर पर एक कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.