Apple का Let Loose इवेंट आज होगा आयोजित, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम!

Let Loose Apple इवेंट आज यानी कि 7 मई सुबह 7:00 बजे पीटी (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2024 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Apple का साल का पहला हार्डवेयर इवेंट आज आयोजित किया जाएगा।
  • लेट लूज इवेंट Apple के ऑफिशियल प्लेटफार्म्स के जरिए लाइवस्ट्रीम होगा।
  • इवेंट का फोकस आईपैड मॉडल और संबंधित एक्सेसरीज पर हो सकता है।

Apple नए टैबलेट के साथ-साथ नए iPad एक्सेसरीज पेश कर सकता है।

Photo Credit: Apple

Apple का साल का पहला हार्डवेयर इवेंट आज आयोजित किया जाएगा। लेट लूज नाम के डिजिटल-ओनली इवेंट को Apple के ऑफिशियल प्लेटफार्म्स के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हमेशा की तरह Apple ने हार्डवेयर कैटेगरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट के दौरान क्या कुछ होगा। हालांकि, हम उम्मीद करते हैं कि शुरुआत में नए प्रोडक्ट की घोषणा की जाएगी। इवेंट का फोकस आईपैड मॉडल और संबंधित एक्सेसरीज पर हो सकता है। iPad Air को दो साइज में पेश किए जाने की उम्मीद है और iPad Pro के ओएलईडी डिस्प्ले और M4 चिप के साथ आने की उम्मीद है।

Let Loose Apple इवेंट आज यानी कि 7 मई सुबह 7:00 बजे पीटी (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) आयोजित हो रहा है। इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इच्छुक यूजर्स इसे Apple की वेबसाइट और Apple TV ऐप के जरिए ऑनलाइन भी देख सकते हैं। लॉन्च इवेंट के बारे में खास जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि Apple इस बार iPad Pro और iPad Air पर फोकस करेगा। iPad Pro में OLED डिस्प्ले, एक अपडेटेड M3 चिपसेट, एक नया रियर कैमरा मॉड्यूल और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरा समेत अन्य अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। नए iPad Pro में पतले बेजेल्स हो सकते हैं और यह ग्लॉसी और मैट स्क्रीन वर्जन में आ सकता है। यह MagSafe वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट कर सकता है।

उम्मीद है कि iPad Air ड्यूल साइज की स्ट्रैटजी को फॉलो करेगा, जिसमें 10.9 इंच की डिस्प्ले और बड़ी 12.9 इंच की डिस्पले मिलेगी। यह M2 चिप पर चल सकता है। नए टैबलेट के अलावा उम्मीद है कि कंपनी नए iPad से संबंधित एक्सेसरीज भी पेश करेगी। इवेंट इंविटेशन में एक पेंसिल पकड़े हुए हाथ का चित्र शामिल हैं, जिससे पता चलता है कि इवेंट Apple Pencil और Magic Keyboard पर बेस्ड हो सकता है। Apple Pencil में स्क्वीज जेस्चर फीचर शामिल हो सकता है जबकि मैजिक कीबोर्ड में एल्यूमीनियम बिल्ड और बड़ा ट्रैकपैड मिल सकता है।

Apple का अगला इवेंट उसका एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2024 होगा। यह 10 जून को शुरू होगा और Apple इवेंट के दौरान अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नए फीचर्स और अपडेट पेश कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Let Loose, Let Loose Apple event, iPad Air, iPad Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
  2. स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग
  3. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  4. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  7. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  8. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  9. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  10. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.