iPhone 17 लॉन्च इवेंट Apple करेगा 9 सितंबर को आयोजित, जानें सबकुछ

Apple अगले महीने 9 सितंबर को अपना स्पेशल इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Apple अगले महीने 9 सितंबर को अपना स्पेशल इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Apple ने अपनी आफिशियल साइट और यूट्यूब चैनल पर इसका टीजर जारी किया है।
  • Apple iPhone 17 सीरीज में नया मॉडल iPhone 17 Air पेश होने की उम्मीद है।

Apple Event 9 सितंबर को आयोजित होगा।

Photo Credit: Apple

Apple अगले महीने 9 सितंबर को अपना स्पेशल इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। कंपनी ने अपनी आफिशियल साइट और यूट्यूब चैनल पर इसका टीजर जारी किया है,जिस इस पर लिखा है 'Awe Dropping' और इसमें चमकता हुआ Apple लोगो भी नजर आ रहा है। इस इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज, नई Apple Watch सीरीज और Apple AirPods Pro 3 पेश होने की उम्मीद है। यहां हम आपको एप्पल इवेंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कब और कहां देखें लाइव इवेंट

Advertisement

Apple लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) से शुरू होगा और इसे Apple Park के स्टीव जॉब्स थिएटर से भी स्ट्रीम किया जाएगा। इच्छुक यूजर्स कंपनी का आफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज की खासियतें

Apple द्वारा इस साल iPhone 17 सीरीज में एक नया मॉडल iPhone 17 Air पेश करने की उम्मीद है। आगामी आईफोन में आकर्षक डिजाइन के साथ 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसमें Apple C1 मॉडेम और एक सिंगल रियर कैमरा होगा। इस बार कंपनी प्लस मॉडल को नहीं लाने का विचार कर सकती है। इस बार सिर्फ पिछले मॉडल में से सिर्फ iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ही आने की उम्मीद है। iPhone 17 Pro मॉडल में दमदार एल्युमीनियम फ्रेम और नए डिजाइन वाला बार शेप रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। iPhone 17 सीरीज में A19/A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा पहली बार सभी आईफोन में ProMotion डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Apple Watch 2025 और AirPods Pro 3

Apple इस साल Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 को भी पहली बार अपडेट कर सकती है। AirPods Pro 3 में भी अपडेटेड डिजाइन, फास्ट चिप और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। एप्पल के इस लॉन्च इवेंट में एक नया HomePod mini और Apple TV 4K भी आने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.