Apple ने दीवाली के मौके पर लेटेस्ट आईफोन और मैकबुक पर ऑफर की पेशकश की है
Photo Credit: Apple
Apple फेस्टिव सीजन पर ऑफर दे रहा है।
भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस मौके पर सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। अब Apple ने दीवाली के मौके पर लेटेस्ट आईफोन और मैकबुक पर ऑफर की पेशकश की है। हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज, MacBooks और Apple Watch को खरीदने पर खास ऑफर से भारी बचत हो सकती है। ऐसे में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदा जा सकता है, वहीं Mac पर 10 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। आइए Apple दीवाली सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone पर ऑफर
एप्पल दिवाली सेल में Apple आईफोन की खरीदारी पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ प्रदान कर रहा है। इसके अलावा American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, Pro Max को खरीदने पर 5,000 रुपये कैशबैक मिल रहा है। वहीं iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e की खरीदारी पर 4,000 रुपये कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा Apple ट्रेड-इन के जरिए अपने मौजूदा डिवाइस को एक्सचेंज में देकर नया iPhone लेने पर 64000 रुपये तक बचत हो सकती है। एंटरटेनमेंट लाभ के तौर पर नए iPhone की खरीदारी पर 3 महीने का Apple Music फ्री मिल रहा है। साथ ही 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade भी फ्री मिल रहा है।
Mac पर ऑफर
12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल रहा है। वहीं American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। MacBook Air 13, 15 पर 10000 रुपये कैशबैक मिल रहा है। वहीं MacBook Pro 14, 16 पर भी 10,000 रुपये कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा iMac पर 5000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। जबकि Mac Studio पर 10000 रुपये कैशबैक और Mac mini पर 4000 रुपये कैशबैक मिल सकता है। Apple ट्रेड इन के जरिए पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। एंटरटेनमेंट बेनिफिट के तौर पर 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade फ्री मिल रहा है।
Apple Watch पर ऑफर
Apple Watch की खरीदारी पर American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। Apple Watch Ultra 3 पर 6000 रुपये बचत हो सकती है, Apple Watch Series 11 पर 4000 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जबकि Apple Watch SE 3 पर 2000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ एप्पल ट्रेड इन ऑफर में पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देने पर बचत हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स