• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla कार से ऑटोपायलट मोड में एक और एक्‍सीडेंट, बाइक सवार की मौत, जानें पूरा मामला

Tesla कार से ऑटोपायलट मोड में एक और एक्‍सीडेंट, बाइक सवार की मौत, जानें पूरा मामला

अपने बचाव में ड्राइवर का कहना था कि उसने कार को ऑटोपायलट सेटिंग में रखा था और बाइक को नहीं देख पाया।

Tesla कार से ऑटोपायलट मोड में एक और एक्‍सीडेंट, बाइक सवार की मौत, जानें पूरा मामला

हादसा इतना जबरदस्‍त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ख़ास बातें
  • घटना बीते रविवार की बताई जा रही है
  • कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्‍कर मारी
  • ऐसी कई और घटनाओं की जांच हो रही है
विज्ञापन
टेस्‍ला कार (Tesla) से जुड़ी दुघर्टना का एक और मामला सामने आया है। बताया जाता है कि टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) कार के साथ यह एक्‍सीडेंट हुआ। कार तब ऑटोपायलट सिस्‍टम में थी। मामला अमेरिका के यूटा (Utah) राज्‍य का है। रविवार को हुई इस भीषण दुघर्टना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। नैशनल हाइवे ट्रैफ‍िक सेफ्टी एडमिनिस्‍ट्रेशन (NHTSA) ने मंगलवार को बताया कि टेस्ला मॉडल 3 से हुई दुर्घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है। टेस्ला ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि जब एक्‍सीडेंट हुआ, तब कार ऑटोपायलट में थी। यह एक ऐसा सिस्‍टम है, जो ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को मदद करता है। 

रॉयटर्स के अनुसार, यूटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी (DPS) ने बताया है कि एक हार्ले डेविडसन बाइक सवार रविवार दोपहर हाई ऑक्युपेंसी लेन में यात्रा कर रहा था, तभी एक टेस्ला कार उसके पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्‍कर लगने से बाइक सवार दूर जाकर गिरा। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। DPS के मुताबिक अपने बचाव में ड्राइवर का कहना था कि उसने कार को ऑटोपायलट सेटिंग में रखा था और बाइक को नहीं देख पाया। 

साल 2016 के बाद से NHTSA ने टेस्ला कारों से जुड़ी दुर्घटनाओं के 38 मामलों में विशेष जांच शुरू की है, जिनमें ऑटोपायलट जैसी बेहतर ड्राइवर हेल्‍प टेक्निक्‍स के इस्तेमाल होने का संदेह है। टेस्‍ला कारों से जुड़ी इन जांचों में अबतक 19 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इनमें हालिया घटना भी शामिल है।  पिछले हफ्ते NHTSA ने बताया था कि उसने 2021 में टेस्ला मॉडल वाई कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच भी शुरू की है। कैलिफोर्निया में पिछले साल रिवरसाइड फ्रीवे पर टेस्ला मॉडल वाई कार के साथ हुई इस टक्कर में भी बाइक सवार की मौत हो गई थी। 

टेस्‍ला कार से जुड़े कुछ और हादसों की बात करें तो पिछले साल नवंबर में अमेरिका के सिनसिनाटी के पास हुई एक भीषण दुर्घटना में टेस्‍ला कार चला रही महिला की मौत हो गई थी। कार, सड़क किनारे एक बोल्‍डर और दो पेड़ों से जा टकराई थी। कनाडा में भी पिछले साल मई में एक वाकया सामने आया था। इसमें ‘टेस्‍ला मॉडल वाई' कार रास्‍ते में अपने आप बंद हो गई। दरवाजे लॉक हो गए और फ‍िर कार में आग लग गई। ड्राइवर को खिड़की तोड़कर जान बचानी पड़ी थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »