Crypto से पेमेंट कर खरीदा अरबों का पेंटहाउस, जानें इस आलिशान घर की कीमत

हाल ही में Dogecoin निवेशक ग्लोबेर कॉन्टेस्सोटो ने दावा किया था कि वो महज 69 दिन की अवधि में डॉगकॉइन मिलेनियर बन गया है।

Crypto से पेमेंट कर खरीदा अरबों का पेंटहाउस, जानें इस आलिशान घर की कीमत

इस पेंटहाउस की कीमत भारतीय पैसों में करीब 1.6 अरब रुपये है

ख़ास बातें
  • Miami में एक व्यक्ति ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट कर पेंटहाउस खरीदा
  • 22.5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है इस आलिशान घर की कीमत
  • व्यक्ति के नाम और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए कॉइन के नाम पर अभी पर्दा
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर मियामी (Miami) में एक शख्स ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान कर अरबों का घर खरीदा है। ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि किसी व्यक्ति ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए इतना बड़ा भुगतान किया हो। एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि मई महीने में बिल्डिंग के डेवलपर "Arte Surfside" ने घोषणा की थी कि उसका ग्रुप भुगतान के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को लेगा। इसके कुछ ही हफ्तों के अंदर ग्रुप ने एक अज्ञात व्यक्ति को बिल्डिंग की 16 यूनिट्स बेच दी। बता दें कि कुल भुगतान 22.5 मिलियन डॉलर (लगभग 1.6 अरब रुपये) का हुआ है।

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी, फ्लोरिडा में एक अज्ञात व्यक्ति ने 5,067sqft का पेंटहाउस क्रिप्टोकरेंसी के जरिए खरीदा है। लगभग 1.6 अरब रुपये का भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के रूप में किया गया है। इस बिल्डिंग में कुल 12 फ्लोर है, जिनमें से इस अज्ञात व्यक्ति ने 9वां फ्लोर खरीदा है। पेंटहाउस में चार बेडरूम और चार बाथरूम हैं और इसकी खासियत 2,960sqft एरिया में बना टैरेस है। Arte ने घर खरीदने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। न ही इसकी जानकारी दी गई है कि इतनी बड़ी कीमत किसी एक कॉइन के जरिए की गई है या इसमें कई कॉइन शामिल है।

रिपोर्ट कहती है कि साल की शुरुआत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने भी इसी बिल्डिंग का 10वां फ्लोर किराये पर लिया था। लगभग 1.6 अरब रुपये में खरीदे गए इस पेंटहाउस में अंदर और बाहर स्विमिंग पूल मिलता है। इसकी छत पर एक टेनिस कोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें एक निजी जिम और योगा स्टूडियो भी दिया गया है। इतना ही नहीं, इस पेंटहाउस में सॉना के साथ-साथ स्टीम रूम भी दिया गया है। लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती, अरबों का यह घर सुविधाओं से भरा हुआ है।

यदि आपको लगता है कि कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरेंसी से इतना अमीर कैसे बन सकता है, तो बता दें कि Dogecoin निवेशक ग्लोबेर कॉन्टेस्सोटो, जो लॉस एंजिलिस में रहता है, ने अप्रैल महीने में यह दावा किया था कि वो महज 69 दिन की अवधि में डॉगकॉइन मिलेनियर बन गया है। उसने इस अवधि में 1 मिलियम डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) कमाए थे। यह पहला किस्सा नहीं है। इस तरह के सैंकड़ों किस्से हैं, जहां चंद महीनों के अंदर लोग क्रिप्टोकरेंसी के जरिए करोड़पति या अरबपति बने हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »