Amazon का अनोखा ऑफर, सामान अभी खरीदो और भुगतान अगले साल

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के आगाज़ से पहले हर ग्राहक की नज़र अमेज़न द्वारा दिए जाने वाले ऑफर पर होगी। इस बीच ई-कॉमर्स साइट ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक अनोखे ऑफर का ऐलान किया है।

Amazon का अनोखा ऑफर, सामान अभी खरीदो और भुगतान अगले साल
ख़ास बातें
  • इस ऑफर के तहत ग्राहक प्रोडक्ट अभी खरीदेंगे
  • लेकिन भुगतान इंस्टॉलमेंट में अगले साल जनवरी से करेंगे
  • ऑफर का नाम 'Buy now, pay next year' है
विज्ञापन
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के आगाज़ से पहले हर ग्राहक की नज़र अमेज़न द्वारा दिए जाने वाले ऑफर पर होगी। इस बीच ई-कॉमर्स साइट ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक अनोखे ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक प्रोडक्ट अभी खरीदेंगे, लेकिन भुगतान इंस्टॉलमेंट में अगले साल जनवरी से करेंगे। अपने किस्म के इस पहले ऑफर का नाम 'Buy now, pay next year' है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए होगा। ग्राहक अमेज़न सेल के दौरान खरीदारी कर सकेंगे, लेकिन उन्हें कीमत का भुगतान जनवरी 2018 से इंस्टॉलमेंट में करना होगा। अमेज़न इंडिया कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के अधिकारी अरुण श्रिनिवासन ने गैजेट्स 360 को यह जानकारी दी। बता दें कि अमेज़न सेल का आगाज़ 21 सितंबर से होगा। लेकिन प्राइम मेंबर ऑफर का फायदा 20 सितंबर को ही रात 12 बजे से उठा पाएंगे। अमेज़न सेल की तरह 'Buy now, pay next year' वाला ऑफर प्राइम मेंबर के लिए 20 सितंबर को ही रोल आउट किया जाएगा। यह 21 सितंबर से हर ग्राहक के लिए उपलब्ध होगा।

अमेज़न के इस ऑफर को ग्राहकों की सहूलियत से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बहाने ई-कॉमर्स साइट ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र को उसके प्लेटफॉर्म से जुड़ने का एक और कारण देना चाहती है। श्रीनिवासन ने कहा कि इस बार ज़्यादा फोकस ग्राहकों की सहूलियत पर है। कंपनी ने 11 बैंक और बजाज फाइनेंस सर्विस के साथ साझेदारी की है, ताकि ज़ीरो ईएमआई और कैश बैक जैसे ऑफर दिए जा सकें। कंपनी ने कहा है कि एचडीएफसी डेबिट कार्ड धारकों को खरीदारी पर अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।

अमेज़न सेल के तहत, कंपनी मोबाइल फोन पर 500 से ज्यादा ऑफर दे रही है और 40 फीसदी तक की छूट। सेल के चारों दिन के दौरान 40,000 से ज़्यादा ऑफर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा अमेज़न इंडिया ने हाल में 'क्रॉस कैटेगरी एक्सचेंज' प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसके ज़रिए ग्राहक टेलीविज़न, टैबलेट या लैपटॉप खरीदते वक्त अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज के तौर पर दे सकते हैं। यह ऑफर अमेज़न सेल से लेकर दीवाली तक उपलब्ध होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »