भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी Amazon, प्रधानमंत्री मोदी को कंपनी ने दी जानकारी

इसके साथ ही ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन का देश में कुल इनवेस्टमेंट बढ़कर 26 अरब डॉलर हो जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2023 22:53 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन के CEO Andy Jassy ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है
  • मोदी ने ग्लोबल कंपनियों से 'मेक इन इंडिया' में योगदान देने की अपील की है
  • भारत में एमेजॉन का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है

इसके साथ ही देश में एमेजॉन का कुल इनवेस्टमेंट बढ़कर 26 अरब डॉलर हो जाएगा

ग्लोबल ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon ने भारत में 15 अरब डॉलर का अतिरिक्त इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Andy Jassy ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई मीटिंग में यह जानकारी दी है। इसके साथ ही देश में एमेजॉन का कुल इनवेस्टमेंट बढ़कर 26 अरब डॉलर हो जाएगा। 

मोदी और जेसी ने भारतीय स्टार्टअप्स को मदद करने और रोजगार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बातचीत की। इससे पहले एमेजॉन की क्लाउड कंप्यूटिंग यूनिट एमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) ने कहा था कि वह 2030 तक भारत में 1.06 लाख करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। मोदी ने अमेरिका के दौरे के अंतिम दिन टेक सेक्टर के कुछ अमेरिकी और भारतीय एग्जिक्यूटिव्स के साथ मुलाकात की। इनमें Apple के चीफ Tim Cook, Google के  CEO, Sundar Pichai और ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft के चीफ Satya Nadella शामिल थे। मोदी ने इन ग्लोबल कंपनियों से 'मेक इन इंडिया' में योगदान देने की अपील की है। 

हाल ही में  Amazon ने भारत में अपनी Prime सर्विस के मासिक और तिमाही प्लान के प्राइसेज बढ़ाए थे। हालांकि, वार्षिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस नहीं बढ़ाया गया है। कस्टमर्स को Amazon Prime की वार्षिक मेंबरशिप के लिए पहले की तरह 1,499 रुपये चुकाने होंगे। इस सर्विस के मासिक और तिमाही मेंबरशिप के प्राइसेज क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़ा है। 

Amazon के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, एमेजॉन प्राइम का मासिक सब्सक्रिप्शन प्राइस बढ़कर 299 रुपये और तिमाही प्लान का प्राइस 599 रुपये हो गया है। पहले इनकी कॉस्ट क्रमशः 179 रुपये और 459 रुपये की थी। इसका मतलब है कि मासिक प्लान लगभग 67 प्रतिशत और तिमाही प्लान लगभग 31 प्रतिशत महंगा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने वार्षिक मेंबरशिप की कॉस्ट नहीं बढ़ाई है और इसके लिए पहले की तरह 1,499 रुपये देने होंगे। इन सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि का इनके साथ मिलने वाले बेनेफिट्स पर असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स को बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू के एक से दो दिन में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी मिल सकेगी। इसके साथ ही यूजर्स को Prime Video, Prime Music और Prime Reading का एक्सेस भी मिलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.