भारत में वर्कर्स की छंटनी पर Amazon को लेबर मिनिस्ट्री का नोटिस

एमेजॉन के वर्कर्स की ओर से शिकायतें मिली हैं कि कंपनी उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी पर गैर कानूनी तरीके से छंटनी करने का आरोप है
  • भारत में एमेजॉन को फ्लिपकार्ट से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • पिछले कुछ सप्ताह में मेटा और ट्विटर जैसी कंपनियों ने भी छंटनी की है

कंपनी के पास देश में लगभग एक लाख वर्कर्स हैं

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon से भारत में वर्कर्स की छंटनी करने पर लेबर मिनिस्ट्री ने जवाब मांगा है। एमेजॉन ने ग्लोबल लेबल पर अपने वर्कर्स की संख्या घटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए भारत में बड़ी संख्या में वर्कर्स वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम (VSP) की पेशकश की है। 

लेबर मिनिस्ट्री ने Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) की ओर से कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत पर एमेजॉन की भारत में यूनिट को नोटिस दिया है। NITES का आरोप है कि कंपनी की ओर से की जा रही छंटनी गैर कानूनी और अनैतिक है। एमेजॉन के पास देश में लगभग एक लाख वर्कर्स हैं। NITES ने बताया कि उसे एमेजॉन के वर्कर्स की ओर से शिकायतें मिली हैं कि कंपनी उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है। इसके लिए उन्हें VSP भी भेजा गया है। मिनिस्ट्री को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कंपनी की ओर से की जा रही छंटनी इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट का उल्लंघन है। 

कंपनी की योजना कुल लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है। इनमें रिटेल और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस शामिल होंगी। टेक्नोलॉजी सेक्टर में बहुत सी कंपनियों ने पिछले कुछ सप्ताह में छंटनी की है। इनमें फेसबुक और ट्विटर शामिल हैं। Amazon के एग्जिक्यूटिव Dave Limp ने पिछले सप्ताह एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि कंपनी ने अपनी डिवाइसेज यूनिट का साइज घटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था, "हम एक अनिश्चित मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में उन एरिया पर अधिक ध्यान दिया है जो हमारे कस्टमर्स और बिजनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।" 

एमेजॉन के पास ग्लोबल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें से लगभग तीन प्रतिशत की छंटनी की जा सकती है। एमेजॉन के डिवाइसेज में वॉयस असिस्टेंट Alexa की सबसे अधिक बिक्री होती है। हालांकि, कंपनी के फाउंडर Jeff Bezos का कहना है कि इन डिवाइसेज को डिस्काउंट पर बेचा जाता है और प्राइस कई बार कॉस्ट से भी कम होता है। हाल ही में बेजोस ने बताया था कि वह अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बना रहे हैं। दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस की संपत्ति 124 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , devices, Minstry, Amazon, Market, Workers, Law, Jeff Bezos, Charity, Notice, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  2. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  3. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  4. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  5. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  6. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  7. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  8. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  9. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  10. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.