अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' मई में होगी Amazon Prime Video पर रिलीज़

पाताल लोक प्राइम वीडियो पर साल 2020 में रिलीज होने वाली छठी वेब सीरीज़ होगी। पाताल लोक वेब सीरीज़ के सभी एपिसोड अमेज़न प्राइम वीडियो पर 15 मई से रिलीज़ कर दिए जाएंगे।

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' मई में होगी Amazon Prime Video पर रिलीज़

'पाताल लोक' का पहला लुक आया सामने

ख़ास बातें
  • 15 मई को अमेज़न प्राइम पर लॉन्च होगी 'पाताल लोक'
  • अनुष्का शर्मा इस सीरीज़ को प्रोड्यूस कर रही हैं
  • भारत की राजनीति की डार्क साइड को दर्शाएगी 'पाताल लोक'
विज्ञापन
Amazon Prime Video ने भारत के लिए अपनी अगली ऑरिज़नल वेब सीरीज़ का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है 'पाताल लोक'। इस वेब सीरीज़ में नीरज काबी, गुल पनाग, जयदीप अलहावत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इस वेब सीरीज़ को लेकर पहले खबर आई थी कि यह एक 'इंवेस्टिगेटिव थ्रिलर वेब सीरीज़ होगी, जिसमें मॉर्डन इंडियन सोसाइटी और पॉलिटिक्स पहलू को दर्शाया जाएगा। पाताल लोक का निर्माण 'उड़ता पंजाब' के लेखक सुदीप शर्मा कर रहे हैं और अनुष्का शर्मा इस वेब सीरीज़ को प्रोड्यूस कर रही हैं।

 


'पाताल लोक' का ऐलान करते हुए एक टीज़र ज़ारी किया गया है। इस टीज़र में पाताल लोक के लोगो और रिलीज़ तारीख के साथ एक आवाज़ सुनाई देती है। जो इस कहानी से आपको रूबरू कराती है। आवाज कहती है, "शास्त्रों में लिखा है एक ऐसी दुनिया के बारे में, जहां इंसाफ सिर्फ खून बहाकर मिलता है। इंसानियत की भेष में राक्षस छिपता है, हैवानियत खुलकर सांस लेती है और उसके सामने जिंदगी भी घुटने टेक देती है। धरती के नीचे मौजूद नर्क-सी इस दुनिया को पाताल लोक कहते हैं।"

जो लोग 'पाताल-लोक' के बारे में नहीं जानते, यह एक हिंदी का शब्द है जो धरती के नीचे बसी दुनिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पृथ्वी को धरती लोक कहा जाता है, स्वर्ग को स्वर्ग लोक और और तीसरा होता है पाताल लोक। माना जाता है कि पाताल लोक धरती के नीचे बसा है, इस दुनिया के कुछ दृश्य आपको इस टीज़र में देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, दिखाए गए दृश्य भारतीय लोकतंत्र के चार स्तंभों को दर्शाते हैं। जो है न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायका और मीडिया। हालांकि, इन चारों स्तंभों को पाताल लोक में बदलते हुए दिखाया गया है।

आपको बता दें, इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में अनुष्का शर्मा और अमेज़न ने 'पाताल लोक' को नए शो के तौर पर पेश किया था। हालांकि, इस शो का ऐलान फरवरी 2019 में किया गया था। शो का टाइटल और फर्स्ट लुक जनवरी में ज़ारी कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पाताल लोक प्राइम वीडियो पर साल 2020 में रिलीज होने वाली छठी वेब सीरीज़ होगी। पाताल लोक वेब सीरीज़ के सभी एपिसोड अमेज़न प्राइम वीडियो पर 15 मई से रिलीज़ कर दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »