अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 11 मई से, इन ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 11 मई से, इन ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ने एक बार फिर अपनी अगली ग्रेट इंडियन सेल के साथ वापसी की है। अमेज़न इंडिया पर 11 मई से 14 मई तक आयोजित की जाने वाली इस सेल में लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर ऑफर और डिस्काउंट मिलेंगे। सेल के दौरान, स्मार्टफोन, एक्सेसरी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी और सिटीबैंक कार्डधारकों को कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा।

स्मार्टफोन ब्रांड जैसे सैमसंग (18 प्रतिशत तक छूट), मोटोरोला (40 प्रतिशत तक छूट), कूलपैड (9 प्रतिशत तक छूट) और वनप्लस (एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई) अपने स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर देंगे। इसके अलावा सिटी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत और ऐप पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है। अमेज़न इस बार अपने ऐप और वेबसाइट दोनों पर कॉन्टेस्ट भी आयोजित कर रही है। अमेज़न पे का इस्तेमाल करने पर, ग्राहक कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं जहां उन्हें हर घंटे एक लाख रुपये तक का कैशबैक मिलने का मौका होगा। ऐप पर 500 रुपये तक की हर खरीदारी पर, घरेलू होटल बुकिंग पर यात्रा 1,000 रुपये की छूट दे रही है। ई-कॉमर्स पोर्टल पर अभी इस सेल की नियम व शर्तों को लिस्ट किया जाना बाकी है।

इसके अलावा एक्सेसरी जैसे मोबाइल कवर, पावर बैंक, स्क्रीन प्रोटेक्टर और डेटा केबल पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेज़न प्रोडक्ट जैसे किंडल पेपरव्हाइट पर 2,000 रुपये की छूट, जबकि एक साल के लिए किंडल अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन को 1,499 रुपये की जगह सिर्फ 2,388 रुपये में सेल के दौरान लिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप हाल ही में लॉन्च हुई अमेज़न फायर टीवी स्टिक खरीदते हैं, तो आपको 499 रुपये अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर आने वाले सभी ऑफर के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

अमेज़न ऐप जैकपॉट भी है जिसे यूज़र फिटबिट ब्लेज़ स्मार्टवॉच, आईफोन 7 128 जीबी रेड वेरिएंट, जेबीएल पल्स 2 स्पीकर और सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो खरीद सकते हैं। यह कॉन्टेस्ट 31 मई को खत्म होगा, और एक ड्रॉ के जरिए चार भाग्यशाली विजेताओं को चुना जाएगा। इस जैकपॉट के सभी नियम व शर्तें आप यहां पढ़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »