Amazon-Future Deal : अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची एमेजॉन, नेशनल कंपनी लॉ में भी अपील

एमेजॉन की ओर से की गई ताजा अपील इस कानूनी विवाद का नया पहलू है। इसे भारत के तेजी से बढ़ते कंस्‍यूमर मार्केट में रिटेल वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एमेजॉन, फ्यूचर और रिलायंस उलझे हुए हैं।

Amazon-Future Deal : अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची एमेजॉन, नेशनल कंपनी लॉ में भी अपील

कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने फ्यूचर के साथ Amazon के साल 2019 के सौदे की अपनी मंजूरी को पिछले महीने सस्‍पेंड कर दिया था।

ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने इस मामले में नए कानूनी चैलेंज फाइल किए हैं
  • कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एमेजॉन को झटका दिया था
  • दिल्‍ली की एक अदालत से भी एमेजॉन के खिलाफ फैसला आया है
विज्ञापन
एमेजॉन (Amazon) और फ्यूचर (Future) के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। दोनों कंपनियों के बीच साल 2019 में हुई डील को भारत की एंटीट्रस्‍ट एजेंसी द्वारा सस्‍पेंड किए जाने के बाद एमेजॉन ने इस मामले में नए कानूनी चैलेंज फाइल किए हैं। यह जानकारी रॉयटर्स को चार सोर्सेज के जरिए मिली है। कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने फ्यूचर के साथ Amazon के साल 2019 के सौदे की अपनी मंजूरी को पिछले महीने सस्‍पेंड कर दिया था। इससे अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन के रिलायंस को रोकने की कोशिशों को धक्‍का लगा था। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर के बीच फ्यूचर ग्रुप के रिटेल असेट्स को खरीदने पर डील हुई है। इस सस्‍पेंशन ने एमेजॉन को झटका दिया ही था कि नई दिल्ली की एक अदालत ने भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कार्यवाही पर रोक लगा दी। 

दो सोर्सेज ने रॉयटर्स को बताया कि शनिवार देर रात एमेजॉन ने देश के नेशनल कंपनी लॉ अपीलेेट ट्राइब्‍यूनल में CCI के सस्‍पेंशन के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। इसके अलावा, दो सोर्सेज ने यह भी बताया है कि एमेजॉन ने दिल्ली की अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी एक चुनौती दायर की है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कोर्ट ने फ्यूचर और एमेजॉन के बीच मध्यस्थता की कार्यवाही पर 1 फरवरी तक रोक लगा दी है। एमेजॉन और CCI ने इस मामले में मांगे गए कमेंट की रिक्‍वेस्‍ट का तुरंत जवाब नहीं दिया।

एमेजॉन की ओर से की गई ताजा अपील इस कानूनी विवाद का नया पहलू है। इसे भारत के तेजी से बढ़ते कंस्‍यूमर मार्केट में रिटेल वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एमेजॉन, फ्यूचर और रिलायंस उलझे हुए हैं। 

भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी की रिलायंस कर्ज में डूबी फ्यूचर का अधिग्रहण करना चाहती है। कंपनी इसके जरिए रिटेल मार्केट में खुद का विस्‍तार करना चाहती है, लेकिन एमेजॉन इसमें रुकावट है। एमेजॉन ने फ्यूचर में निवेश करने के लिए डील की थी। उसका मानना ​​है कि रिलायंस की संगठ‍ित स्थिति ‘भारतीय रिटेल मार्केट में प्रतिस्पर्धा को प्रतिबंधित करेगी।' एमेजॉन का तर्क रहा है कि फ्यूचर ने रिलायंस को रिटेल असेट्स बेचने का फैसला लेते हुए 2019 की डील की शर्तों का उल्लंघन किया है। यह डील एमेजॉन और फ्यूचर के बीच हुई थी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  9. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  10. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »