BTS से लेकर Salman Khan की वाइफ तक, 2025 में Alexa से क्या-क्या पूछते रहे भारतीय? यहां जानें

Amazon ने 2025 के लिए भारत में Alexa यूजर्स की Wrapped-स्टाइल रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें K-Pop, म्यूजिक, पॉडकास्ट और सेलेब्रिटी सवाल ट्रेंड में रहे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Alexa पर 2025 में K-Pop आर्टिस्ट्स सबसे ज्यादा सर्च किए गए
  • म्यूजिक के साथ ट्रू क्राइम और स्पिरिचुअल पॉडकास्ट ट्रेंड में
  • Virat Kohli और Salman Khan से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए

Photo Credit: Amazon

Amazon ने 2025 के लिए भारत में Alexa यूजर्स की इंटरेस्ट रिपोर्ट शेयर की है, जिससे साफ होता है कि भारतीय यूजर्स की पसंद अब पहले से कहीं ज्यादा ग्लोबल हो चुकी है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच Alexa पर पूछे गए सवालों और रिक्वेस्ट्स के आधार पर कंपनी ने बताया कि म्यूजिक, पॉडकास्ट, सेलेब्रिटी ट्रिविया और जनरल नॉलेज जैसे टॉपिक्स पर यूजर्स ने सबसे ज्यादा सवाल किए। इस साल खास बात यह रही कि K-Pop ने भारतीय यूजर्स के बीच मजबूत पकड़ बना ली और BTS, Jennie और Blackpink जैसे आर्टिस्ट्स Alexa पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में शामिल रहे।

Amazon के मुताबिक, Alexa पर म्यूजिक से जुड़ी रिक्वेस्ट्स में जबरदस्त विविधता देखने को मिली। K-Pop ट्रैक APT (ROSÉ और Bruno Mars) 2025 में सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट किए गए गानों में शामिल रहा। इसके साथ ही Shaky, Sapphire, Aaj ki Raat और Saiyaara जैसे गाने भी टॉप लिस्ट में रहे। आर्टिस्ट्स की बात करें तो Arijit Singh, Pritam, Shreya Ghoshal, Bruno Mars और ROSÉ को सबसे ज्यादा सुना गया। वहीं, Lata Mangeshkar और Kishore Kumar जैसे लेजेंडरी सिंगर्स की लोकप्रियता भी बनी रही, जिससे अलग-अलग जनरेशन की पसंद साफ झलकती है।

Advertisement

Alexa यूजर्स ने सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि पॉडकास्ट्स में भी खास दिलचस्पी दिखाई। 2025 में The Horror Show by Khooni Monday और The Desi Crime Podcast जैसे शो ट्रू क्राइम और हॉरर कैटेगरी में सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट किए गए। वहीं बिजनेस और नॉलेज के लिए Finshots Daily को काफी सुना गया। स्पिरिचुअल कंटेंट में The Stories of Mahabharata और The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes को यूजर्स का अच्छा रिएक्शन मिला। इसके अलावा Raj Shamani का Figuring Out और The Ranveer Show भी टॉप पॉडकास्ट्स में शामिल रहे।

सेलेब्रिटी से जुड़े सवाल भी Alexa पर काफी पूछे गए। "Virat Kohli की नेट वर्थ कितनी है" से लेकर "Salman Khan की वाइफ कौन है" जैसे सवालों में यूजर्स की उत्सुकता साफ नजर आई। Virat Kohli, Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan और Salman Khan जैसे नाम सबसे ज्यादा सर्च किए गए। वहीं बिजनेस लीडर्स में Elon Musk, Mukesh Ambani, Gautam Adani, Bill Gates और Jeff Bezos को लेकर नेट वर्थ से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए।

एंटरटेनमेंट के अलावा जनरल नॉलेज में भी Alexa यूजर्स एक्टिव रहे। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति जैसे पदों को लेकर सवाल किए गए। इसके साथ ही जियोग्राफी और पॉपुलेशन से जुड़ी ट्रिविया भी काफी सर्च की गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.