Rs 1 लाख के AC को Amazon ने गलती से मात्र Rs 5900 में बेचा, ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि अमेज़न ने इस प्रकार की बड़ी गलती की हो। इससे पहले साल 2019 में कंपनी ने प्राइम डे सेल के दौरान 9 लाख रूप की कीमत वाले कैमरे को 6,500 रुपये में बेचने के लिए उपलब्ध कराया था।

Rs 1 लाख के AC को Amazon ने गलती से मात्र Rs 5900 में बेचा,  ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले
ख़ास बातें
  • Amazon ने Toshiba air conditioner (AC) की कीमत 96,700 रुपये है
  • ई-कॉमर्स साइट ने एसी पर गलती से दी 94 प्रतिशत छूट
  • गलती में सुधार के बाद अब एसी 20 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट है
विज्ञापन
Amazon ई-कॉमर्स कंपनी अपने डिस्काउंट ऑफर्स के लिए जानी जाती है, छोटे से लेकर बड़े महंगे प्रोडक्ट्स तक पर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर पेश करती है। सोमवार को अमेज़न पर ग्राहकों को एक ऐसा ही अविश्वसनीय ऑफर देखने को मिला, जिसमें कंपनी 96,700 रुपये की कीमत वाले Toshiba 1.8 ton inverter AC को 94 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ महज 5,900 रुपये में बेच रही है। यकीनन यह ई-कॉमर्स कंपनी के द्वारा की गई एक बड़ी गलती थी, लेकिन जैसे ही कंपनी को अपनी गलती का अहसास होता उससे पहले कई ग्राहक इस गलती का फायदा उठा चुके थे। इस खबर को सबसे पहले India today ने स्पॉट किया था।   

सोमवार को Amazon ने Toshiba air conditioner (AC) को गलती से 94 प्रतिशत तक की छूट के साथ वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया था, जिसके बाद 96,700 रुपये की कीमत वाले एसी की कीमत महज 5,900 रुपये हो गई। गलती का अहसास होते ही कंपनी ने इस डिस्काउंट ऑफर में सुधार कर लिया। अब तोशिबा 1.8 टन 5-स्टार इनवर्टर ग्लॉस व्हाइस वेरिएंट एसी वेबसाइट पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट है, जिस के बाद आप इस ऐसी को 59,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इस ऐसी पर 2800 रुपये का ईएमआई ऑफर भी मौजूद है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि अमेज़न ने इस प्रकार की बड़ी गलती की हो। इससे पहले साल 2019 में कंपनी ने प्राइम डे सेल के दौरान 9 लाख रूप की कीमत वाले कैमरे को 6,500 रुपये में बेचने के लिए उपलब्ध कराया था। अमेज़न द्वारा वेबसाइट पर हुई ऑफर की गड़बड़ी के चलते कितने लोगों को इस ऑफर का फायदा हुआ फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की साफ जानकारी सामने नहीं आई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »