SpaceX के बाद OneWeb ने लॉन्‍च किए 36 सैटेलाइट, दुनियाभर में हाई स्‍पीड इंटरनेट देने की तैयारी

हाल ही में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स SpaceX की स्‍टारलिंक Starlink ने भी एकसाथ अपने 52 इंटरनेट सैटेलाइटों को ऑर्बिट में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 17:12 IST
ख़ास बातें
  • कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से लॉन्‍च किए गए सैटेलाइट्स
  • सोयुज-2.1बी रॉकेट से लॉन्च किए गए हैं सैटेलाइट्स
  • वनवेब ने कुल 2.4 अरब डॉलर फंड अबतक जुटा लिया है

‘सैटेलाइट इंटरनेट' को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई देशों की कंपनियां काम कर रही हैं।

Photo Credit: Reuters

ब्रिटेन की टेक कंपनी वनवेब (OneWeb) ने सोमवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से 36 कम्‍युनिकेशंस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया। रॉयटर्स के मुताबिक, दुनियाभर में हाई-स्पीड इंटरनेट देने की अपनी योजना के तहत वनवेब, सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च कर रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि लॉन्च #12, वनवेब और उसके लॉन्च पार्टनर्स एरियनस्पेस के साथ 2021 में तय किए गए 8 लॉन्च में से आखिरी है। फ्रांस की ग्‍लोबल लॉन्‍च सर्विस कंपनी एरियनस्पेस, वनवेब और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इस लॉन्च को ब्रॉडकास्‍ट किया। 

इस साल की शुरुआत में वनवेब ने कहा था कि रूस के सुदूर पूर्व से होने वाला एक लॉन्च कंपनी को 50 डिग्री अक्षांश नॉर्थ में हर जगह सर्विस पेश करने के काबिल बनाएगा। वनवेब ने यूनाइटेड किंगडम, अलास्का, नॉर्थ यूरोप, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, कॉन्टिनेंटल अमेरिका, आर्कटिक समुद्र और कनाडा को उन इलाकों को अपनी लिस्‍ट में रखा है, जिन्हें वह फुल कन‍ेक्टिविटी देने के लिए काम कर रही है। 
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा कि सोयुज-2.1बी रॉकेट से लॉन्च किए गए सैटेलाइट्स को कई चरणों में अलग किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में दिवालिया होने से उबरने के बाद वनवेब ने अपने लॉन्‍च फ‍िर से शुरू किए हैं। कंपनी ने जापान के सॉफ्टबैंक और यूटेलसैट कम्युनिकेशंस से भी इन्‍वेस्‍टमेंट हासिल की है। भारती एंटरप्राइजेस भी कंपनी को मदद कर रही है। इस तरह वनवेब ने कुल 2.4 अरब डॉलर हासिल किए हैं।

‘सैटेलाइट इंटरनेट' को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई देशों की कंपनियां काम कर रही हैं। हाल ही में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स SpaceX की स्‍टारलिंक Starlink ने भी एकसाथ अपने 52 इंटरनेट सैटेलाइटों को ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। 
Advertisement

स्‍टारलिंक कई देशों में अपनी सर्विस लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इनमें भारत भी शामिल है। भारत की दस ग्रामीण लोकसभा में कंपनी अपनी सर्विस लाइव करने की तैयारी में है। SpaceX का लक्ष्य Starlink के तहत सैटेलाइट ग्रुप का इस्तेमाल करके दूरदराज के क्षेत्रों में हाइ स्पीड इंटरनेट मुहैया करवाना है। कंपनी भारत को उन बाजारों में गिनती है जिसके अंदर भविष्य में इसकी सर्विस के विकास की बड़ी संभावना है। 

वहीं वनवेब और एयरटेल मिलकर सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की तैयारी में हैं। वनवेब कुल 648 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजने पर काम कर रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.