BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर एक्‍शन, कंपनी ने सभी पदों से हटाया

ग्रोवर पर लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए कंपनी के पैसों के दुरुपयोग का आरोप है।

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर एक्‍शन, कंपनी ने सभी पदों से हटाया

भारत पे में ग्रोवर की मौजूदा हिस्‍सेदारी 9.5 प्रतिशत है। उनके सहयोगी शाश्वत नाकरानी के पास 7.8 फीसदी की हिस्सेदारी है।

ख़ास बातें
  • अशनीर पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है
  • कंपनी में उनकी हिस्‍सेदारी को वापस लेने पर भी बात हो सकती है
  • कंपनी के पैसोंं का दुरुपयोग करने का आरोप है अशनीर पर
विज्ञापन
पेमेंट स्‍टार्टअप ‘भारत पे' (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और कंपनी के बीच चल रहा विवाद अब अशनीर के इस्‍तीफे तक पहुंच गया है। कंपनी ने अशनीर ग्रोवर को सभी पदों से हटा दिया है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें कंपनी में उनकी हिस्‍सेदारी को वापस लेना भी शामिल है। एक बयान में कंपनी ने कहा कि ग्रोवर ने आगामी बोर्ड बैठक के लिए एजेंडे की जानकारी मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया। इस बैठक में ग्रोवर के व्‍यवहार को लेकर एक ऑडिट रिपोर्ट दी जानी थी। पेमेंट की दुनिया में ‘भारत पे' ने कम समय में ही अपनी पहचान बनाई है। यह दुकान मालिकों को QR कोड के जरिए डिजिटल पेमेंट की इजाजत देता है। 

अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर कंपनी के पैसों के दुरुपयोग में शामिल होने का आरोप है। दावा है कि ग्रोवर ने कंपनी के अकाउंट्स से पैसे निकाल लिए। कंपनी के एक्‍सपेंस अकाउंट्स का गलत इस्‍तेमाल किया, ताकि वो खुद को अमीर बना सकें। ग्रोवर पर लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए कंपनी के पैसों के दुरुपयोग का आरोप है। 

बताया जाता है कि 1 मार्च की आधी रात से कुछ मिनट पहले अशनीर ग्रोवर को 2 मार्च को शाम 7:30 बजे बोर्ड की बैठक के लिए एक ई-मेल मिला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। भारत पे में ग्रोवर की मौजूदा हिस्‍सेदारी 9.5 प्रतिशत है। उनके सहयोगी शाश्वत नाकरानी के पास 7.8 फीसदी की हिस्सेदारी है। निवेशक सिकोइया कैपिटल इंडिया 19.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत पे में सबसे बड़ा शेयरधारक है। इसके बाद Coatue के पास 12.4 प्रतिशत और रिबिट कैपिटल 11 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है।

कंपनी के बयान पर अशनीर ग्रोवर ने कहा कि वह हैरान थे, लेकिन आश्चर्यचकित नहीं थे। उन्‍होंने कहा कि यह व्यक्तिगत घृणा और लो-थिंकिंग है। ‘मैं जानना चाहता हूं कि अमरचंद, PwC और A&M में से किसने अपनी लाइफस्‍टाइल पर ऑडिट करना शुरू कर दिया है?' 

गौरतलब है कि इस विवाद को करीब दो महीने हो गए हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद कंपनी ने इसकी जांच के लिए एक कानूनी फर्म और कुछ सलाहकारों को नियुक्त किया है। उन्‍होंने पिछले महीने अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी माधुरी जैन को कंपनी ने बर्खास्‍त कर दिया है। आरोप है कि ग्रोवर की पत्‍नी ने कंपनी के पैसों को खुद पर खर्च किया। वह विदेश घूमने गईं, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट लिए और इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स खरीदे। 

शुरुआती जांच में 50 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के वित्तीय कदाचार की बात सामने आई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »