75th Independence Day: घर बैठे TV, मोबाइल फोन और लैपटॉप पर ऐसे देखे लाइव इवेंट

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) भाषण का सीधा प्रसारण करेगा, जिसके रेडियो के साथ-साथ इसके YouTube चैनल पर भी सुना और देखा जा सकता है।

75th Independence Day: घर बैठे TV, मोबाइल फोन और लैपटॉप पर ऐसे देखे लाइव इवेंट

75वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 6:30 बजे से शुरू होगा

ख़ास बातें
  • 75वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 6:30 बजे से शुरू होगा
  • कार्यक्रम को दूरदर्शन और उसके नेटवर्क के अन्य चैनलों पर देखा जा सकता है
  • ऑल इंडिया रेडियो, प्रेस सूचना ब्यूरो, PMO भी करेंगे सीधा प्रसारण
विज्ञापन
भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) में एक दिन का समय बचा है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किला से पूरे देश को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम को कई लोग लाल किला से देख सकते हैं, लेकिन यदि आपके पास कार्यक्रम का पास नहीं है, या आपके लिए दिल्ली में स्थित लाल किला तक पहुंचना संभव नहीं है, तो आपको निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि इस कार्यक्रम को आप घर बैठे अपने टीवी और मोबाइल फोन या लैपटॉप पर आराम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

How and Where to watch Independence Day event online
75वे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 6:30 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) झंडा फहराएंगे, जिसके बाद सुबह 7:30 बजे लाल किले से अपना भाषण देना शुरू करेंग। इस पूरे कार्यक्रम को दूरदर्शन और उसके नेटवर्क के अन्य चैनलों के जरिए टीवी पर लाइव देखा जा सकता है।
 

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) भाषण का सीधा प्रसारण करेगा, जिसके रेडियो के साथ-साथ इसके YouTube चैनल पर भी सुना और देखा जा सकता है।

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के YouTube चैनल के साथ-साथ कार्यक्रम को उसके ट्विटर हैंडल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। 

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) भी राष्ट्रीय संबोधन को प्रसारित करेगा और आप इसे PMO के ट्विटर हैंडल पर लाइव अपडेट के रूम में देख सकेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav)
स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले, भारत सरकार द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव" पहल को स्वतंत्रता के 75 साल और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए शुरू किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को शुरू हुई, और यह भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75-हफ्तों की उलटी गिनती के साथ 15 अगस्त 2023 को एक साल बाद समाप्त होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »