32 लाख डेबिट कार्ड के डेटा चोरी होने की आशंका, कहीं आपका कार्ड भी...

32 लाख डेबिट कार्ड के डेटा चोरी होने की आशंका, कहीं आपका कार्ड भी...
ख़ास बातें
  • कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पिन नंबर बदलने को कहा है
  • करीब 26 लाख मास्टरकार्ड और वीज़ा डेबिट कार्ड हुए हैं प्रभावित
  • करीब 6 लाख रुपे कार्ड की जानकारी भी लीक हुई है
विज्ञापन
अगर आप डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह ख़बर आपके लिए बेहद ही अहम है। खबर आई है कि देशभर में करीब 32 लाख डेबिट कार्ड के डेटा में सेंधमारी हुई है। ये कार्ड अलग-अलग बैंक के हैं। एहतियातन कई बैंकों ने ग्राहकों के डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं, या उन्हें पिन नंबर बदलने का निर्देश दिया है। यह खबर इकोनॉमिक टाइम्स ने दी है।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनिंदा ग्राहकों के कार्ड ब्लॉक करने की जानकारी दी थी।

इस सेंधमारी से प्रभावित होने वाले डेबिट कार्ड में से 26 लाख कार्ड वीज़ा और मास्टरकार्ड प्लेटफॉर्म के हैं, जबकि 6 लाख कार्ड घरेलू रूपे प्लेटफॉर्म के हैं। ये दावा अखबार ने मामले से जुड़े सूत्रों से हवाले से किया।

इस सेंधमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड धारक हुए हैं।

गुरुवार को यस बैंक ने एक बयान जारी करके कहा था कि उसे एहतियातन कई एटीएम की सुरक्षा का रिव्यू किया था और उसे इस तरह की सेंधमारी का कोई सबूत नहीं मिला।

एसबीआई ने बुधवार को कहा था कि कार्ड नेटवर्क प्रोवाइडर्स ने उसे कुछ कार्ड की जानकारी लीक होने के बारे में बताया था और एहतियात के तौर पर उसने कार्ड बदलने का फैसला किया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई महीने के अंत तक भारत में 697.2 मिलियन डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »