WhatsApp Fingerprint Lock: ऐसे करें सेटअप

WhatsApp Fingerprint Lock Feature: आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp Fingerprint Lock: ऐसे करें सेटअप

WhatsApp Fingerprint Lock: व्हाट्सऐप फिंगरप्रिंट लॉक, ऐसे करें सेटअप

विज्ञापन
WhatsApp Fingerprint Lock Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने पिछले कुछ महीनों में एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए कई अपडेट जारी किए हैं। हाल ही में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए व्हाट्सऐप ने फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को रोल आउट किया है। फिंगरप्रिंट लॉक फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होना जरूरी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Fingerprint lock on WhatsApp कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले फोन के साथ काम करेगा। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में व्हाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

याद करा दें कि iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर फरवरी 2019 से ही उपलब्ध है। याद रहे कि अगस्त 2019 में WhatsApp ने एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर उपलब्ध कराया था।
 
whatsapp

Fingerprint Lock Feature on WhatsApp for Android: ऐसे करें सेटअप

सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके फोन में व्हाट्सऐप का वर्जन 2.19.221 या उससे ऊपर का वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। इसके बाद एंड्रॉयड डिवाइस पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की मदद से WhatsApp चैट्स को सिक्योर करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले व्हाट्सऐप को खोलें। इसके बाद दाहिनी तरफ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट लॉक में जाएं।
स्टेप 3: अगले स्क्रीन में अनलॉक विद फिंगरप्रिंट को ऑन करें।
स्टेप 4: यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि ऐप बंद होने के कितनी देर बाद खुद-ब-खुद लॉक हो जाए, यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे, पहला है तुरंत, दूसरा है एक मिनट बाद और तीसरा विकल्प है, 30 मिनट बाद।
स्टेप 5:  इसके अलावा अब यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि सेंडर का मैसेज नोटिफिकेशन में दिखाई दे या फिर नहीं।

आपने ऐप के खुद-ब-खुद लॉक होने का जो भी समय तय किया है, उसके बाद यदि आप ऐप खोलना चाहेंगे तो आपको ऐप अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »