अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं

Meta AI के जरिए अपने फोन पर कुछ ही सेकेंड्स में यह चेक कर सकते हैं कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर इंटरनेट बंद होने की स्थिति में मैसेज पर सिर्फ एक टिक आता है।
  • WhatsApp पर फोन ऑफ होने पर मैसेज पर सिर्फ एक टिक ही नजर आता है।
  • WhatsApp सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

वॉट्सऐप पर ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

अगर आपको किसी व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है और आपको उसके बारे में थोड़ी कंफ्यूजन है कि आप ब्लॉक हैं या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि कई यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस को हटा कर रखते हैं, जिससे सामने वाले को कुछ भी पता नहीं चलता है कि उनका प्रोफाइल एक्टिव है या नहीं। मगर एआई टेक्नोलॉजी के बदौलत यह पता लगाना आसान है कि किसी ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक किया हुआ है या नहीं। ऐसे में अगर आपने उन्हें मैसेज भेजा और रिप्लाई नहीं आया तो आपको लग सकता है कि आप ब्लॉक हैं। आपको बता दें कि इंटरनेट बंद या फोन ऑफ होने की स्थिति में मैसेज पर सिर्फ एक टिक ही नजर आता है। आप आसानी से Meta AI के जरिए अपने फोन पर कुछ ही सेकेंड्स में यह चेक कर सकते हैं कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे चेक करें कि आपको ब्लॉक किया है या नहीं:

Advertisement

सबसे पहले आपको WhatsApp पर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसको लेकर आपको शंका है कि उसने ब्लॉक किया गया है।

फिर आपको उस व्यक्ति की चैट पर Meta को टैग करके Hi का मैसेज भेजना (@Meta AI स्पेस Hi) होगा।

Meta AI को टैग करके मैसेज भेजने पर अगर आपको Meta की ओर जवाब मिलता है तो आप ब्लॉक नहीं हैं। अगर सामने वाले व्यक्ति ने अपना फोन ऑफ किया है या फिर इंटरनेट बंद किया है तब भी ऐसा होगा। इससे आपको पता चल सकता है कि आपको ब्लॉक नहीं किया गया है।

Advertisement

अगर आपको Hi मैसेज भेजने के बाद कोई भी रिप्लाई नहीं मिलता है तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको उस व्यक्ति द्वारा ब्लॉक किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, AI, How to, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.