How to Watch IPL 2021 Live: कैसे देखें ऑनलाइन लाइव IPL 2021 मैच? जानें पूरी डिटेल...

BCCI ने इस साल भी देश में IPL 2021 के लाइवस्ट्रीम के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। Disney+ Hotstar पर IPL 14वें सीज़न के मैचों को देखने के लिए या तो आप Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिसकी कीमत वार्षिक कीमत 399 रुपये है।

How to Watch IPL 2021 Live: कैसे देखें ऑनलाइन लाइव IPL 2021 मैच? जानें पूरी डिटेल...
ख़ास बातें
  • IPL 2021 मैच की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है
  • Disney+ Hotstar यूज़र्स देख सकते हैं मैच का लाइवस्ट्रीम
  • टीवी यूज़र्स Star Sports चैनल्स पर देख सकते हैं मैच
विज्ञापन
Indian Premier League 2021 उर्फ IPL 2021 की शुरुआत इस शुक्रवार 9 अप्रैल से होने जा रही है। 20-20 क्रिकेट लीग के 14वें सीज़न में कुल 8 टीमें भारत के 6 अलग-अलग जगहों पर मैच खेलेंगी। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ज्यादातर लोग आईपीएल के 14वें सीज़ने का लाइवस्ट्रीम ऑनलाइन देखने में ही सहज हैं। फैन्स टीवी स्क्रीन के अलावा भी आईपीएल मैच को ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन व स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपने घर में बैठे IPL 2021 live मैच का मज़ा ले सकते हैं।
 

IPL live streaming online 2021: How to watch IPL online in India

BCCI ने इस साल भी देश में IPL 2021 के लाइवस्ट्रीम के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। Disney+ Hotstar पर IPL 14वें सीज़न के मैचों को देखने के लिए या तो आप Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिसकी कीमत वार्षिक कीमत 399 रुपये है या फिर Disney+ Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं जिसकी मासिक कीमत 299 रुपये व वार्षिक कीमत 1,499 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ आपको मैच लाइवस्ट्रीम के अलावा भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के कई ऑरिज़न शोज़ व कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त होगा। क्रेडिट कार्ड यूज़र्स डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन को डिस्काउंटिड कीमत में खरीद सकते हैं, जो कि 365 रुपये है। इन सब के अलावा, Airtel, Vi (Vodafone Idea) और Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ Disney+ Hotstar VIP का कॉम्पलिमेंट्री एनुअल सब्सक्रिप्शन प्रदान करती हैं, जिसके जरिए आपको आईपीएस 2021 मैच का एक्सेस प्राप्त हो सकता है।

टीवी दर्शकों के लिए आईपीएस 2021 मैच Star India के स्पोर्ट्स चैनल्स पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
 

IPL 2021 timings

आईपीएल 2021 के तहत होने वाले क्रिकेट मैच आठ टीमों के बीच खेले जाएंगे। पहला मैच Mumbai Indians और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 अप्रैल को शाम 7.30 बजे शुरू होगा। आईपीएल 2021 के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कुल 11 डबल हेडर होंगे जहां 6 टीमें दोपहर के तीन मैच खेलेंगी और 2 दोपहर के 2 मैच खेलेंगी। दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। आप टूर्नामेंट का पूरा फीक्सचर आईपीएल साइट पर देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »