WhatsApp पर कैसे करें अंजान नंबरों को ब्लॉक, ये हैं स्टेप्स

WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • WhatsApp पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।
  • WhatsApp पर ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल की जा सकती है।

WhatsApp को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/Anton Be

WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। आज के समय में अरबों लोगों अपने दोस्तों, परिवार और साथ काम करने वालों के साथ कॉन्टैक्ट में रहने के लिए इसका उपयोग करते हैं। हालांकि, हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसा ही कुछ वॉट्सऐप के साथ भी है। इसके कुछ नुकसानों में अनचाहे मैसेज, स्पैम और अनजान कॉन्टैक्ट से होने वाली परेशानी शामिल है। कई यूजर्स के लिए ये बहुत ज्यादा दिक्कत पैदा कर सकते हैं। अगर आप भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो वॉट्सऐप इसमें नंबर को ब्लॉक करने की सुविधा का समाधान प्रदान करता है।

WhatsApp अपने यूजर्स को अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट करने की सुविधा भी प्रदान करता है। साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और कॉल मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। यह स्पैम, स्कैम और अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स रिंग की आवाज से परेशान नहीं करेंगी। किसी अनचाहे कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया जा सकता है, मैसेज भेजने से रोका जा सकता है। यहां तक कि कॉल करने या आपके अपडेट देखने से रोका जा सकता है, जिससे आपको ज्यादा कंट्रोल मिल जाएगा। वॉट्सऐप पर अंजान नंबरों को दो तरीकों से ब्लॉक किया जा सकता है। आइए वॉट्सऐप पर किसी का भी नंबर को ब्लॉक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

पहला तरीका

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है और अंजान नंबर वाली चैट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको चैट के ऊपर दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट पर टैप करना है।
  • फिर आपको मोर पर क्लिक करना है और उसके बाद ब्लॉक पर टैप करना है।
  • सबसे आखिर में कंफर्म करने के लिए दोबारा से ब्लॉक पर टैप करना है।

दूसरा तरीका

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
  • वॉट्सऐप खोलने के बाद सेटिंग्स में जाना है, फिर प्राइवेसी पर जाना है और ब्लॉक कॉन्टैक्ट्स पर जाना है।
  • उसके बाद आपको ऐड पर टैप करना है।
  • फिर अंजान नंबर को खोजना है और उसे चुनने के लिए उस पर टैप करना है।
  • सबसे आखिर में कंफर्म करने के लिए ब्लॉक पर टैप करना है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.