ओवरस्पीड ड्राइविंग से बचने के लिए Google Maps की Speed Limit Warning ऐसे करें शुरू

Google Maps का स्पीड लिमिट फंक्शन यूजर्स को उस सड़क की स्पीड लिमिट दिखाता है जिस पर वे चल रहे हैं। यदि वे दिखाई गई स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं तो उन्हें नोटिफिकेशन भी भेजा जाता है।

ओवरस्पीड ड्राइविंग से बचने के लिए Google Maps की Speed Limit Warning ऐसे करें शुरू

Google Maps स्पीडोमीटर फ़ंक्शन को पहली बार 2019 में पेश किया गया था।

ख़ास बातें
  • Google Maps पर स्पीड लिमिट वॉर्निंग निचले बाएँ कोने पर दिखाई गई है।
  • यह वर्तमान में सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।
  • Google यूजर्स को केवल इन-ऐप स्पीडोमीटर पर निर्भर नहीं रहने को कहता है।
विज्ञापन
Google Maps का स्पीड लिमिट फंक्शन यूजर्स को उस सड़क की स्पीड लिमिट दिखाता है जिस पर वे चल रहे हैं। यदि वे दिखाई गई स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं तो उन्हें नोटिफिकेशन भी भेजा जाता है। यूं तो गूगल मैप यूजर को उस स्पीड के बारे में भी बताता है जिस स्पीड से वह चल रहा है मगर फिर भी सलाह देता है कि स्पीड चेक करने के लिए यूजर कार के स्पीडोमीटर को ही देखें। ऐप में स्पीडोमीटर केवल जानकारी के लिए है और यूजर्स को केवल इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। नेविगेट करते समय गति सीमा मैप के निचले बाएँ कोने पर दिखाई जाती है, जो बार के ठीक ऊपर होती है जो बाकी जानकारी के साथ ही पहुंचने का अनुमानित समय (ETA) भी दिखाती है।

गूगल मैप्स ने पहली बार 2019 में ऑन-स्क्रीन स्पीडोमीटर को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया था। तब यह एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, यूके और यूएस के चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध था। धीरे-धीरे, ऑन-स्क्रीन स्पीडोमीटर दुनिया भर में अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही Google उस क्षेत्र की स्पीड लिमिट भी दिखाता है जिसमें यूजर मौजूद है। हालाँकि, स्पीड लिमिट फ़ंक्शन वर्तमान में सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। यदि आपके क्षेत्र में स्पीड लिमिट फ़ंक्शन उपलब्ध है, तो यहां बताया गया है कि आप इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं। Google अपने यूजर्स को ऑन-स्क्रीन स्पीडोमीटर पर निर्भर न रहने की सलाह देता है।
 

How to activate speed limits in Google Maps

Google Maps के लिए स्पीड लिमिट मैप के निचले बाएँ कोने में, सफर की अवधि, ETA, शेष किलोमीटर और नेविगेशन को बंद करने और पूरे रूट को दिखाने वाले ऑप्शन्स को डिस्प्ले करने वाले बार के ऊपर दिखाई जाती है। यहां बताया गया है कि आप इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं:
  1. Google Maps खोलें। 
  2. ऊपरी दाएं कोने पर, प्रोफाइल पिक्चर या अपने इनिशिअल पर क्लिक करें।
  3. Settings में जाएँ। 
  4. Navigation Settings तक स्क्रॉल डाउन करें। 
  5. Speed Limits setting में जाकर इसे On/Off में चुनें। 
यदि यूजर उस सड़क की स्पीड लिमिट से ऊपर गाड़ी चला रहा है तो गूगल मैप्स द्वारा उसे सूचित किया जाएगा। यानी कि यदि आपकी कार उस रोड की स्पीड लिमिट से अधिक गति पर है तो आपको इसके लिए नोटिफिकेशन भेजी जाती है। 
हालांकि वर्तमान में टेक्नोलॉजी की एडवांस्मेंट के चलते एप्स द्वारा दी गई जानकारी पर कुछ हद तक भरोसा किया जा सकता है, मगर गूगल मैप्स फिर भी यूजर्स को यही सुझाव देता है कि यूजर्स अपने विवेक का इस्तेमाल करके ही सही निर्णय लें। इसलिए गूगल मैप्स कार स्पीड को स्पीडोमीटर में ही चेक करने की सलाह देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »