Aadhaar Card हो गया गुम तो ऐसे पाएं नया कार्ड

यदि Aadhaar Card गुम हो जाए तो नया कार्ड पाने के लिए आपको क्या करना होगा, आज हम आपको इसी विषय में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 12:26 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI पर उपलब्ध है नया कार्ड प्राप्त करनी की सुविधा
  • आधार कार्ड रिप्रिंट करने के लिए काम आएंगे ये स्टेप्स
  • नया कार्ड पाने के लिए देना होगा 50 रुपये का शुल्क

Aadhaar Card हो गया गुम तो ऐसे पाएं नया कार्ड

आधार कार्ड एक अहम और जरूरी दस्तावेज है, कई ऐसे काम हैं जिन्हें Aadhaar Card के बिना कर पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में यदि Aadhaar Card खो जाए तो नया कार्ड दोबारा प्राप्त करने करने के लिए आपको क्या करना है। आज हम आपको अपने लेख द्वारा इसी संबंध में जानकारी मुहैया कराएंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय पूर्व एक विकल्प को जोड़ा गया था। इस विकल्प के चुनाव से आप Aadhaar Card Reprint कर सकते हैं।

आधार कार्ड को रिप्रिंट करने के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से Aadhaar Card Reprint करने से पहले आपको अपना आधार कार्ड नंबर याद होना चाहिए। सबसे पहले आपका यह जान लेना भी जरूरी है कि आपके पास वो मोबाइल नंबर मौजूद होना चाहिए, जिसे आपने आधार कार्ड बनवाते वक्त दर्ज कराया था। ऐसा इसलिए क्योंकि रिप्रिंट प्रक्रिया के दौरान आपके नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको Aadhaar Card का प्रिव्यू शो होगा। पेमेंट का भुगतान करने से पहले नाम, जन्म की तारीख और पता आदि जैसी जानकारी दिखाई जाएगी।  
Advertisement

यदि Aadhaar Card Reprint करते समय आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर मौजूद नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप किसी अन्य मोबाइल नंबर को दर्ज करके भी रिप्रिंट ले सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यदि आपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग-इन नहीं किया है तो ओटीपी (OTP) दर्ज करने के बाद आपको Aadhaar Card का प्रिव्यू शो नहीं होगा।
 

Aadhaar Card Reprint के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

1) सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
2) इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे ऑर्डर आधार रीप्रिंट (Order Aadhaar Reprint (Pilot Basis) के विकल्प का चुनाव करें।
Advertisement
 
3) इसके बाद अलग से एक पेज खुलेगा और यहां आपको 12 अंकों वाला अपना आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) डालना है।
4) अगर आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर उपलब्ध है तो सेंड ओटीपी (Send OTP) बटन पर क्लिक करें। यदि आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं है तो Do Not Have Registered Mobile Number पर क्लिक कीजिए।
5) इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिख रहे OTP बॉक्स में डालें।
Advertisement
 
6) अगले पेज पर प्रिव्यू में डिटेल की जांच करने के बाद पेमेंट बटन पर क्लिक करें।
7) शुल्क का भुगतान करने के बाद स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा और साथ ही आपके मोबाइल पर SRN नंबर आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar Card, UIDAI, Aadhaar Card Reprint
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.