65, 75, 85, 100 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 के 65 इंच मॉडल की कीमत 4,599 युआन (लगभग 54,190 रुपये) है।

65, 75, 85, 100 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi S Pro Mini LED 2025 में 100 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 बाजार में लॉन्च हो गया है।
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 में कॉर्टेक्स ए73 मीडियाटेक प्रोसेसर है।
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 शाओमी हायपरओएस 2 पर काम करता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने बाजार में Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 को मिनी LED के बेसिक पार्टिशन और ब्राइटनेस कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया है। इस टीवी में बेस परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए एक 30W बेस यूनिट है। TV S Pro Mini LED 2025 एक एडवांस पिक्चर इंजन पर बेस्ड कई सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 Price


Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 के 65 इंच मॉडल की कीमत 4,599 युआन (लगभग 54,190 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 6,499 युआन (लगभग 76,580 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत 8,499 युआन (लगभग 1,00,150 रुपये) और 100 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,53,175 रुपये) है। यह टीवी चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Xiaomi S Pro Mini LED 2025 Specifications


Xiaomi S Pro Mini LED 2025 में 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और 95% DCI-P3 कलर गैमट के साथ 65, 75, 85, 100 इंच की 4K मिनी LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल, 144hz रिफ्रेश रेट और 120hz एमईएमसी डायनेमिक कंपंसेशन है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 10 बिट कलर डेप्थ, 240hz गेमिंग मोड, डॉल्बी विजन, आईमैक्स एन्हांस्ड और डीटीएस-एक्स है। फिल्म मेकर मोड 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है।

इस स्मार्ट टीवी में माली-जी57 एमसी1 जीपीयू के साथ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए73 मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, तीन HDMI 2.1, eARC, दो USB, S/PDIF, ईथरनेट और NFC शामिल है। टीवी में 15W स्पीकर दिए गए हैं। साउंड सिस्टम में 2 ट्वीटर + 2 फुल-रेंज + 1 लो-फ्रीक्वेंसी है। टीवी डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस-एक्स का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »