Xiaomi TV ES Pro हुआ 90 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, घर बन जाएगा सिनेमा हॉल

Xiaomi TV ES Pro के 90 इंच वर्जन की कीमत ¥9,999 (लगभग 1,18,141 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने मार्केट में Xiaomi TV ES Pro 90 इंच वेरिएंट को लॉन्च किया है।
  • Xiaomi TV ES Pro के 90 इंच वर्जन की कीमत ¥9,999 (लगभग 1,18,141 रुपये) है।
  • Xiami TV ES Pro में 90 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi TV ES Pro में 90 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने मार्केट में Xiaomi TV ES Pro के 90 इंच वेरिएंट को लॉन्च किया है। Xiaomi ने बीते महीने Xiaomi TV ES Pro सीरीज को लॉन्च किया था। शुरुआत में टीवी सिंगल 86 इंच साइज में आया था। बाद में जुलाई में कंपनी ने टीवी को 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच जैसे तीन और साइज में पेश किया था। यहां हम आपको Xiaomi TV ES Pro 90 इंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi TV ES Pro सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV ES Pro के 90 इंच वर्जन की कीमत ¥9,999 (लगभग 1,18,141 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

Xiaomi TV ES Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV ES Pro में 90 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz है। जिसमें 100-लेवल बैकलाइट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ये दोनों फीचर अन्य किसी भी स्क्रीन साइज में उपलब्ध नहीं है। साउंड सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। वहीं यह 15W के दो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट, VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट), ALLM (ऑटो  लो लेटेंसी मोड), एक HDMI 2.0, एक USB 3.0, एक USB 2.0, ऑप्टिकल, एवी, एंटीना और LAN दिया गया है।

यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर ARM Cortex-A73 CPU और ARM Mali G52 MC1 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है। टीवी में मेटल फ्रेम, फार फाइल्ड माइक्रोफोन है। यह स्मार्ट टीवी MIUI टीवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है, जिसमें मिजिया स्मार्ट होम इंटीग्रेशन है। यह चीन में सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  2. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
  3. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.