Xiaomi TV ES Pro 86 इंच स्मार्ट TV लॉन्च, पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी से घर को बना देगा सिनेमा

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV ES Pro 86 की कीमत 8,499 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 98,883 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी चीन में बिक्री के लिए 31 मई से उपलब्ध हो जाएगा।

Xiaomi TV ES Pro 86 इंच स्मार्ट TV लॉन्च,  पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी से घर को बना देगा सिनेमा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV ES Pro 86 इंच में 86 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV ES Pro 86 में 86 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi TV ES Pro 86 इंच में क्वाड कोर A73 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi TV ES Pro 86 की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से 98,883 रुपये है।
विज्ञापन
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अब Xiaomi TV ES Pro 86 इंच मॉडल लॉन्च करने के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। Xiaomi बीते कुछ सालों से चीन में नंबर 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड के रूप में बरकरार है। कंपनी के स्मार्ट टीवी की बड़ी रेंज घरेलू बाजार के काफी ज्यादा लोकप्रिय है।
 

Xiaomi TV ES Pro 86 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi TV ES Pro 86 इंच में 86 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और DCI-P3 94 प्रतिशत वाइड कलर गेमुट ​​​​है। डिस्प्ले में 94.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 100-लेवल पार्टीशन बैकलाइट, 4096-लेवल प्रिसिजन डिमिंग और 1000nits पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले 120Hz MEMC मोशन कंपंसेशन, 1 बिलियन ओरिजिनल कलर डिस्प्ले और E≈2 को भी सपोर्ट करती है। इस स्मार्ट टीवी में एक लाइट सेंसर से भी दिया गया है जो कि ऑटोमैटिकली एंबिएंट लाइट को सेंस करता है और स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजेस्ट करता है।

गेमिंग लवर्स के लिए Xiaomi TV ES Pro 86 इंच में HDMI 2.1 इंटरफेस दिया गया है, VRR वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ALLM ऑटोमैटिक लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है और 4ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ AMD FreeSync प्रीमियम सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। गेम और मूवी व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी में दो बिल्ट-इन 15W हाई-पावर स्पीकर्स के साथ 8 यूनिट इंडिपेंडेंट ड्यूल-फ्रीक्वेंसी और डॉल्बी साउंड सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में क्वाड कोर A73 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी MIUI TV पर काम करता है और Xiao Ai के इंटेलीजेंट फार फील्ड वॉयस कंट्रोल मेनस्ट्रीम स्क्रीन प्रोजेक्शन प्रोटोकॉल्स को कवर करता है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड, iOS, विंडोज, Mac और Mi TV एसिस्टेंट स्क्रीनकास्टिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट, दो USB पोर्ट, AV इनपुट, S/PDIF, एंटीना और नेटवर्क केबल इंटरफेस दिया गया है।
 

Xiaomi TV ES Pro 86 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV ES Pro 86 की कीमत 8,499 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 98,883 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी चीन में बिक्री के लिए 31 मई से उपलब्ध हो जाएगा।



 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले86.00 इंच
डाइमेंशन1924x1111.2x441.4mm
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi TV ES Pro 86, Xiaomi Smart Tv, Android TV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »